दशम भाव में मंगल का फल | Mars in Tenth House

दशम भाव में मंगल का फल | Mars in Tenth House | दशम भाव / स्थान में मंगल होने से व्यक्ति धनवान ,बलवान तथा बुद्धिमान होता है। ऐसा जातक राजा के समान पराक्रमी होता है। आपकी प्रशंसा सभी करते है। अन्यत्र कहा गया है —
कर्मस्थाने महीपुत्रे शुभकर्मा शुभान्विता। सुपुत्री स्यात सुखी शूरो गर्विष्ठोsपि भवेन्नरः
अर्थात ऐसा जातक शुभ कर्म करने वाला होता है वह कल्याणयुक्त, श्रेष्ठपुत्रोवाला, सुखी, शूर तथा अभिमानी होता है। आप अपने कुल के लिए कुलदीपक की भूमिका निभाएंगे। आप सुखी और यशस्वी व्यक्ति होंगे।

दशम भाव में मंगल

दशम भाव में मंगल और परिवार | Mars in Tenth House and Family

दशम भाव में मंगल होने से उम्र के सत्ताइसवें अट्ठाइसवें वर्ष में आपको कुछ विशेष उपलब्धि मिलती है। यहाँ का मंगल आपके छोटे भाई बहनों के लिए अधिक शुभ नहीं है। मंगल की यह स्थिति आपके माता के स्वास्थ्य में भी कुछ कमी दे सकती है साथ ही आपके और आपके जीवन साथी की विचारधारा में अंतर भी हो सकता है। आपके पास विभिन्न प्रकार के वाहन होंगे और आप उनका सुख और लाभ उठाएंगे। लेकिन मंगल की यह स्थिति संतान के दृष्टिकोण से ठीक नहीं होती है।
हांलाकि आप एक सफल व्यक्ति हैं लेकिन अपने आप तक ही सीमित रहना उचित नहीं होगा। दशम भाव में मंगल होने पर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पैतृक सम्पति नहीं बेचने चाहिए यदि एक बार आप बेचने प्रारम्भ कर दिए तो धीरे धीरे सब ख़त्म हो जाएगा।

दशम भाव में मंगल और मनोविज्ञान | Mars in Tenth House and Psychology

आप महत्वाकांक्षी और दृढनिश्चयी व्यक्ति हैं। आपको बडे पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आप बहुत ही कम उम्र में अच्छी ख्याति प्राप्त कर सकते है। आप में उच्च पद की लालसा हमेशा बनी रहेगी। आप अपने परिश्रम के बल पर अपनी मनोकामना की पूर्ति करने में सक्षम होते है। आप को अपने आप पर भरोसा होता है यही कारण है कि आप आप जिस क्षेत्र में कार्य शुरू करते है वहां पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करते है। आप कार्य के प्रति एकदम गम्भीर होते है और यदि कोई कार्य के प्रति गम्भीर नहीं है तो आप पसंद भी नहीं करते है। काम के समय मजाक आपको बिल्कुल पसंद नहीं है। दशम भाव में मंगल वाला व्यक्ति अपने जीवन में अधिकारी बनता है यदि अधिकारी नहीं बन पाता तो वह अपने परिवार और आस-पास के समाज पर अधिकारी की भूमिका के रूप में कार्य करने की भरपूर कोशिश करता है और सफल भी होता है। आप कोई भी कठोर निर्णय लेने में डरते नहीं है यह कारण है की इस निर्णय के बाद आपके कुछ दुश्मन भी बन जाते है।

आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति | Mars in Fifth House and Economic condition

दशम भाव में मंगल

दशम भाव में मंगल

ऊपर किरण वेदी की कुंडली है जिसमे मंगल दशम भाव में तो नहीं है परन्तु मंगल दशमेश बुध के साथ भाग्य स्थान में बैठा है मंगल का दशमेश के साथ सम्बन्ध होने से ही किरण वेदी पुलिस विभाग में उच्च अधिकारी के रूप में कार्य की आज गवर्नर के पद पर आसीन यह सब मंगल के कारण ही हुआ है। यदि आपकी रुचि मकैनिकल तथा इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में है तो आप बन सकते है। आप हथियारों से जुडे काम या वर्दी से जुडे काम करना चाहते है तो मंगल सहायक होगा। पुलिस की नौकरी में आप जा सकते है। आप डॉक्टर पेशा भी अपना सकते है। यहां स्थित मंगल शल्य चिकित्सा या मंत्रों के ज्ञान में भी दक्ष बनाता है। वकीलों के लिए भी यह अच्छा योग है। आप राजनीति के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर सकते है। आपमें राजनीति कैसे करनी चाहिए इसका पूर्ण ज्ञान आप में है राजनैतिक प्रबंधन क्षमता के आप धनी है।

नोट — दशम मंगल वाले जातक को यह सलाह दी जाती है कि कार्य स्थल पर अपने ऊर्जा का प्रयोग सकारात्मक दिशा में प्रयोग करे बॉस के ऊपर बॉस बनने की कोशिश तो आप करेंगे ही परन्तु यह आप के लिए खतरनाक साबित होगा इसलिए ऐसा कार्य न करे यदि करेंगे तो आप कभी भी अपने काम से संतुष्ट नहीं रह पाएंगे।

1 thought on “दशम भाव में मंगल का फल | Mars in Tenth House”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *