पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot fingerपैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger भारतीय ज्योतिष में सामुद्रिक शास्त्र वह शास्त्र है जो शरीर के अंगों और उसके प्रकार के आधार पर उस व्यक्ति के व्यक्तित्व तथा भविष्य बताता है। सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष का एक अभिन्न अंग है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मनुष्य के पैर से लेकर सिर तक हर अंग के लिए विशेष प्रकार तथा लक्षण बताया गया है। शरीर के अंगों की आकार , प्रकार और रंग के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य को बताया जा सकता है।

प्रस्तुत लेख को पढ़कर आप किसी भी व्यक्ति के पैरों के आकार को देखकर उसके स्वभाव को बताने में समर्थ हो सकते है। पैरो के उंगलियो के आकार ( Shape ) के आधार पर आसानी से बताया जा सकता है कि पुरुष या स्त्री का व्यवहार, चरित्र, विचार, कार्यक्षेत्र इत्यादि कैसा होगा।

प्रत्येक व्यक्ति के पैरों के उंगलियो का आकार भिन्न भिन्न होता है। यहां पैरों के उंगलियों के कुछ आकार का विस्तार से विश्लेषण किया गया है आप इन आकार में से अपने पैर का आकार मिलाकर अपने स्वभाव से जुड़ी उस कुछ विशेष बातें को जान सकते हैं जिसे शायद कभी सोचा भी नहीं होगा यही नहीं आप दूसरों के पैरों का आकार देखकर उसके तुरंत ही उसके स्वभाव को जानकर उस व्यक्ति विशेष को समझ सकते हैं।

1.  कर्म प्रधान व्यक्तित्व

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger

जिस व्यक्ति के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां एक समान होती है और शेष उंगलियां अन्य उंगलियो से छोटी होती है तो वैसा व्यक्ति परिश्रमी उद्यमी होता है। ऐसा व्यक्ति अपने परिश्रम और साहस के बल पर कार्यों में सफल होते है। ऐसा जातक इस सिद्धांत को मानते है —-
परिश्रमेण सिध्यन्ति कार्याणि न मनोरथै:
अर्थात कार्य की सिद्धि परिश्रम से होती केवल मन में सोचने से नहीं। ऐसा व्यक्ति अपना काम करके समाज में मान-सम्मान प्राप्त करता है। इस आकार के पैर वाले इंसान दूसरों के कार्य की प्रशंसा भी करते हैं यही कारण है की कर्मठ व्यक्ति इन्हें विशेष रूप से पसंद करते हैं।

ऐसा व्यक्ति घर-परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह ठीक तरह से निभाता है। ऐसा व्यक्ति गीता से इस श्लोक का बार बार स्मरण करते है और दुसरो को भी स्मरण कराता है —
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।

2. अधिकार पसंद व्यक्ति

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger

जिस व्यक्ति के पैरों की अंगुलिया अंगूठे से बिल्कुल ही घटते क्रम में होती हैं वे लोग हमेशा अपनी श्रेष्ठता साबित करने की कोशिश में रहते है। ये हमेशा अपने अधिकार की बात करते रहते है। इन्हें ऐसा लगता है की जो मैं सोच रहा हू या मैं जो कर रहा हू वही अच्छा है और लोग भी उसे स्वीकार करे।

यदि समाज अथवा घर-परिवार में कोई व्यक्ति इनकी इच्छा का विरोध करता है या इनके इच्छानुसार नहीं चलता है तो इन्हें बहुत क्रोध आता है परन्तु एक बात है यह गुस्सा हमेशा बाहर नही निकलता है अगर निकलेगा भी तो दूसरे के सामने ।

ऐसे लोग चाहते है की मेरा जीवन साथी भी मेरे अनुसार चले या हमेशा मेरा कहना माने हालांकि ये समझौतावादी अथवा मिलजुलकर चलने में भी विशवास रखते है। समय के अनुरूप तुरंत ही ढलने की कोशिस करते है और अंततोगत्वा अपने जीवन यात्रा में सफल भी होते है।

3. इनकी कार्यशैली सबसे भिन्न होती है

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger

जिस व्यक्ति के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती हैं और अन्य उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। ये किसी भी कार्य को करने से पहले पूरी प्लानिंग करते है उसके बाद ही काम करना प्रारम्भ करते है। आपकी प्लानिंग करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखते है की मेरा तरीका अन्य से अलग होना चाहिए।

आपकी सबसे भिन्नता ही आपकी पहचान होती है। इसी कारण घर-परिवार में भी आप विशेष सुख-सुविधाएं का आनन्द लेते है। इनके बातचीत का तरीका भी सबसे अलग होता है। नौकरी या व्यवसाय में भी नए नए प्रयोग करने से नही चूकते है कई बार तो इसके कारण परेशानी भी झेलनी पड़ती है परन्तु इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

4. ऐसे व्यक्ति शांति प्रिय होते हैं

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger

जिस व्यक्ति के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी परन्तु लंबाई में एक सामान होती है तो व्यक्ति शांत प्रकृति का होता है। ऐसा व्यक्ति कोई भी काम शांति और धैर्यपूर्वक करना पसंद करता है। ऐसे लोग को गुस्साते हुए कम ही देखा गया है। आप अपने शत्रु पर भी शांति के साथ ही विजय प्राप्त करना चाहते है और उसमे सफल भी होते है परंतु देर से। यदि कहा जाए की आप आलसी है तो कोई संदेह नहीं।

5. प्रसन्न तथा स्वतंत्र विचार के होते है

पैरों की उंगलियों से जानें अपना स्वभाव | Know Nature through foot finger
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अंगूठे से ज्यादा लंबी, उसके बाद दूसरे उंगली थोड़ी छोटी और शेष उंगलियां छोटी परन्तु एक सामान होती है तो वैसा व्यक्ति बहुत ही साहसी, उर्जावान तथा स्वतंत्र विचार के होते है। सामान्यतः ऐसा व्यक्ति किसी भी काम को पूरे दम-खम, तन-मन के साथ पूरा करते हैं। इन्हें मौज मस्ती ज्यादा पसन्द होता है। लोगो के साथ मजाक करने में भी कतराते नहीं है।

ऐसे लोग किसी बात को गंभीरता से कम ही लेते है। आप जीवन का पूरा आनंद लेते हैं। खुश रहना तो कोई आप से सीखे। दूसरे के ख़ुशी में ऐसे लोग बहुत खुश होते है। आप वर्तमान में जीना पसंद करते है। आज के जीवन का भरपूर आनन्द उठाना चाहते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *