शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo

शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo

शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo सिंह राशि वालो के लिए शनि सातवें (पत्नी / पति घर) और षष्ठ ( लड़ाई-झगड़ा, रोग, संघर्ष ) भाव का स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। सिंह लग्न वालों के लिए शनि पत्नी/पति भाव का स्वामी होकर रोग दुःख केश मुकदमा के घर में भ्रमण करेंगे इस कारण दाम्पत्य जीवन में भूचाल आ सकता है।

सामान्य फल | General Prediction

शनि के यहाँ गोचर से शत्रु आपको हराने की कोशिश करेंगे परन्तु सफल नहीं होंगे हां इसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान हो से सकते हैं।

कम दूरी की धार्मिक यात्राओं का योग बन रहा है। यदि विदेश यात्रा ( Foreign Travel ) के लिए इछुक है तो आपको प्रयास तेज कर देना चाहिए देर सबेर सफलता मिल ही जायेगी।  यदि आप बहुत दिनों से एक ही स्थान पर स्थिर हैं तो स्थान परिवर्तन हो सकता है। अनावश्यक खर्च से बचाना चाहिए। यदि आप लोन लेना चाह रहे है तो आपको लोन मिल जाएगाँ।

शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo

पारिवारिक एवम दाम्पत्य जीवन | Family Life 

वैवाहिक जीवन के लिए भी समय बहुत अनुकूल नहीं है। यदि सम्बन्ध पहले से ही ख़राब चल रहा है और तलाक की इच्छा रखते है तो जीवनसाथी से तलाक ( Divorce ) हो सकता है। आपस में लड़ाई झगड़ा के कारण केश-मुकदमा का भी सामना करना पर सकता है। पति पत्नी के सम्बन्ध में ज्यादा नोक झोक होने से जेल जाने का संयोग बन सकता है अतः अपने रिश्ते को बचाने के लिए आपको हर संभव प्रयास करना चाहिए। विवाह योग्य लोगों की बात इस समय नही बनने वाली है।

रिश्तो में प्रेम संबंधों  ( Love Relation ) को बचाने के लिए आपको बहुत मेहनत करना पड़ेगा साथ ही धन भी खर्च करने पड़ सकते हैं। सम्बन्धो में मनमुटाव हो सकता है। इस समय छोटे भाई बहन के साथ मनमुटाव सम्भव है। उनके साथ कोई प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयो के साथ लेन-देन में सावधानी बरते।

शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo

स्वास्थ्य | Health

आपको स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होने की संभावना है। कर्क राशि से शनि गोचर में छठे भाव में होंगे। छठा भाव रोग दुःख ऋण शत्रु इत्यादि का भाव है अतः आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। कोई गंभीर बिमारी हो सकती है। घुटने में दर्द हो सकता है।

कमर के निचले हिस्से में अंग – भंग होने का योग बन रहा है सतर्क रहना ही समस्या का समाधान है। कोई ज्यादा दिन तक चलने वाली बिमारी हो सकती है।

व्यवसाय एवम आर्थिक क्षेत्र | Business and Economic Status

नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों से सहयोग नहीं मिलने की संभावना है। नौकरी में दिक्कत आ सकती है। यह एक ओर जहाँ आर्थिक मामलों के लिए अत्यन ही बेहतर है वही कुछ लोगों की साझेदारी टूट भी सकती है परन्तु कर्ज से मुक्ति दिलाने में शनि आपको सहायता करेगा।

शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo

यदि व्यवसाय के क्षेत्र में कोई शत्रु आपको परेशान कर रहा है तो यह शनि उसको समाप्त करने में सक्षम होगा। कार्य स्थल पर संस्था प्रमुख के साथ नोकझोक हो सकता है जिसके कारण आपके अपने  काम में देरी हो सकती है।

5 thoughts on “शनि गोचर 2020 का सिंह राशि पर प्रभाव | Saturn Transit Effects on Leo”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *