Jupiter tenth house in Transit | गुरु गोचर का दशम भाव में फल

Jupiter tenth house in Transit | गुरु गोचर का दशम भाव में फल। गुरु गोचर में यदि दशम भाव विचरण कर रहे है तो जातक को शुभ फल प्रदान करते है। गुरु विभिन्न भाव में स्थित होकर भिन्न रूप में फल प्रदान करते हैं।ज्योतिष शास्त्र ( Astrology ) में गुरु  शुभ ग्रह हैं यह सर्वदित है। गुरु ( Jupiter ) की उपस्थिति और दृष्टि दोनों अमृत के समान है। देवगुरू ज्ञान, धन एवं संतान का कारक हैं।

गोचर में बृहस्पति एक राशि में लगभग तेरह महीने तक भ्रमण करते हैं। इन 13 महीनो में सामान्यतः व्यक्ति को शुभ फल ही प्रदान करते हैं हां यदि जन्मकुंडली में गुरु 6, 8 और 12 का स्वामी हैं तो अवश्य ही फल में कमी हो सकती है।

Jupiter tenth house

गुरू गोचर का शुभ और अशुभ फल जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही मिलता है। व्यक्ति की जन्मराशि अर्थात् जन्मकालीन चंद्रमा जिस राशि में होते हैं, गोचर में गुरु उस राशि से दूसरे, पाँचवें, सातवें, नवें, तथा ग्यारहवें भाव में जब-जब जाते हैं, तब-तब बृहस्पति शुभफल प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त बृहस्पति का अन्य भावों से गोचर शुभ नहीं होता है। यहाँ पर गुरु के गोचर का फल लग्न से जिस भाव में स्थित है उसके आधार पर दिया गया है।

जानें ! लग्न से गुरु/बृहस्पति गोचर में किस भाव में है।

लग्न वा राशि  22 अप्रैल  2023 से 31  अप्रैल 2024 तक मेष राशि में  01    मई 2024 से 13 मई 2025 तक वृष राशि में  14  मई 2025 से 2 जून  2026 तक  मिथुन राशि में  03 जून 2026 से 25 जून 2027 तक कर्क राशि 
मेष प्रथम भाव द्वितीय भाव तृतीय  भाव चतुर्थ भाव
वृष द्वादश भाव प्रथम भाव द्वितीय भाव तृतीय  भाव
मिथुन एकादश भाव द्वादश भाव प्रथम भाव द्वितीय भाव
कर्क दशम भाव एकादश भाव द्वादश भाव प्रथम भाव
सिंह नवम भाव दशम भाव एकादश भाव द्वादश भाव
कन्या अष्टम भाव नवम भाव दशम भाव एकादश भाव
तुला सप्तम भाव अष्टम भाव नवम भाव दशम भाव
वृश्चिक छठा भाव सप्तम भाव अष्टम भाव नवम भाव
 धनु पंचम  भा छठा भाव सप्तम भाव अष्टम भाव
मकर चतुर्थ भाव पंचम  भाव छठा भाव सप्तम भाव
कुम्भ तृतीय  भाव चतुर्थ भाव पंचम  भाव छठा भाव
मीन द्वितीय भाव तृतीय भाव चतुर्थ भाव पंचम  भाव

आइये जानते है कि देवगुरु आपको क्या फल देने वाले है। गुरु  गोचर में जन्मकुंडली के लग्न से दशम भाव में भ्रमण   ( Jupiter tenth house in transit ) कर रहे हैं तब  आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा – ज्ञान, संतान, भाई-बंधू, माता-पिता, परिवार, शिक्षा,धन, व्यवसाय, वैवाहिक जीवन इत्यादि पर कितना प्रभाव पड़ेगा इसकी जानकारी इस लेख के माध्यम से दिया जा रहा है। आपको भविष्य की योजना बनाने में इससे मदद  मिलेगा।

दशम भाव में गुरु गोचर का फल | Jupiter tenth house in transit 

यदि आपके जन्मकुंडली के दशम भाव में गुरु का गोचर ( Jupiter tenth house in transit ) हो रहा है तो परिवार में सुख शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। नए घर में प्रवेश हो सकता है। नया घर ले सकते है। यदि आपके पास अपना घर है तो आप उसका सौंदर्यीकरण करा सकते हैं।  नई नौकरी मिल सकती है। पदोन्नति का भी लाभ मिलेगा। धन के मामले में भी आपकी चिंता शीघ्र ही दूर हो जाएगी। धन का आगमन होते रहेगा।

व्यवसाय में गुरु गोचर का फल|Jupiter transit effects in Business 

यदि आपके जन्मकुंडली के दशम भाव में गुरु का गोचर ( Jupiter tenth house in transit ) हो रहा है तो आपको व्यापार एवं कार्यक्षेत्र में सफलता और उन्नति की प्राप्ति होगी। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है या जो काम कर रहे है  उसमे ही कोई नई व्यवस्था बन सकती है। अपने व्यापार में अलग से पूंजी निवेश कर सकते है। इसके लिए आप बैंक से ऋण ( Loan ) भी ले सकते है। इस कार्य के लिए आपको अपने परिवार का साथ भी मिलेगा परन्तु इसके लिए आपको अपने परिवार के प्रति मधुर वाणी तथा स्वभाव ( soft voice and nature ) बनाए रखना जरुरी होगा।

Jupiter tenth house

सरकारी विभाग में उच्चाधिकारियों से आपकी जान पहचान होगी जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। हाँ यदि आपको अपने अधिकारी के द्वारा कोई काम सौपा गया है तो अवश्य ही पूरा कीजिये। आपको अपने कार्य के उन्नति का बढ़िया मौका है अपना उत्तरदायित्व वहन करके इस फायदा लीजिये आलस्य मत कीजिये यदि यह मौका हाथ से निकल गया तो बस निकल ही गया क्योकि गुरु आपको यहाँ कुछ देने आया है अब आपका काम है की कैसे लेना है।

दशम भाव में गुरु का गोचर के प्रभाव से राजनीति ( Politician ) से जुड़े लोगों से आपके सम्बन्ध बन सकते है परन्तु इसके लिए आपको कुछ प्रयत्न करना पड़ेगा। भविष्य के लिए यह व्यक्ति आपके लिए “रीढ़ की हड्डी” साबित होगा। अब आप समझ गए होंगे मैं क्या कहना चाह रहा हू।आपको कार्यस्थल पर या घर में मान सम्मान मिलेगा। कार्य की अधिकता बढ़ जायेगी। यदि आप छात्र है और नौकरी के लिए परीक्षा दे रहे है तो आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी ( Success in competition ) ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *