मंगल का वृश्चिक में गोचर फल 2023 | Mars Transit Scorpio 2023

मंगल का वृश्चिक में गोचर फल 2023 | Mars Transit Scorpio 2023 .  16 नवम्बर  2023, को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है इस समय मंगल गोचर में तुला राशि तथा चित्रा नक्षत्र से अपनी राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा तथा मंगल इस राशि में 27 दिसम्बर 2023 तक रहेगा तत्पश्चात धनु राशि में मंगल का संचार होगा। वृश्चिक राशि मंगल की अपनी राशि है अतः निश्चित ही सकारात्मक फल की कामना की जा सकती है।

यह भी कहा जा सकता है कि मंगल की यात्रा अपने लिए होगा जोश, उत्साह, रोमांच और साहस से भरपूर होगा। क्योंकि अपने घर में मंगल अपने स्वाभाविक गुण के अनुसार अवश्य ही फल देगा। मंगल गोचर में चन्द्रमा से 3, 6 व 11वें भाव में शुभ फल देते हैं। यह गोचर फल चन्द्रमा तथा लग्न दोनों से देखना चाहिए।

मंगल गोचर | मेष राशि फल | Aries Sign

जन्म लग्न या राशि से अष्टम स्थान पर मंगल गोचर कर रहा है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें वाणी दोष के कारण लाभ में कमी हो सकती है। यदि वाहन चलाते हैं तो सचेत रहे आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

पिताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिवार में शांति और संयम बनाए रखे। जोश में आकर होश न खोए। धन का लाभ होगा परन्तु जल्द बाजी न करे। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृषभ राशि फल | Taurus Sign

वृषभ राशि वालों की कुंडली में मंगल गोचर में सप्तम भाव अर्थात विवाह भाव में स्थित होगा। मंगल द्वादशेश होने के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आएंगी।( मंगल का द्वादश भाव में फल ) आपस के सम्बंध में तनाव बना रहेगा।

इस समय आपके स्वभाव में क्रोध और उत्तेजना का संचार बढ़ जायेगा अतः बुद्धि और विवेक से काम करे अन्यथा आपस में मारपीट भी हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े पारिवारिक विवाद सामने आ सकते हैं इस विवाद को कोर्ट-कचहरी में नही जाने दे तो अच्छा रहेगा किसी भी तरीके से कोर्ट से बाहर ही सुलझाना सही होगा।

साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है तो संभल जाइए मनमुटाव हो सकता है। नौकरी में खतरा मोल न लें नही तो नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि का फल | Gemini Sign 

मिथुन राशि वाले के लिए मंगल का गोचर छठे भाव पर होगा इस स्थान मंगल शुभफल प्रदान करता है। यदि कोई केश मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है । यदि लोन लेने की प्रक्रिया चल रही है तो शीघ्र ही आपका काम हो जायेगा।

शत्रु पक्ष शांत रहेंगे। रिश्तों की अहमियत समझें तथा में पारदर्शिता बनाये रखें यदि कोई गुप्त बातें आपके जीवन में चल रही है तो वह सामने आ सकती है। ऋण वापसी करने में समर्थ हो सकते हैं। पिताजी यदि नौकरी में हैं तो तबादला हो सकता है।

कर्क राशि फल | Cancer Sign

मंगल गोचर में आपकी जन्मराशि अथवा लग्न से पंचम भाव पर भ्रमण करेंगे। इस स्थान का मंगल बहुत अच्छा फल नहीं करता है। यहाँ मंगल प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा करता है। आप जिस स्थान में कार्य कर रहे हैं वहीं पर प्यार मोहब्बत का सिलसिला शुरू हो सकता है और बदनामी भी हो सकती है।

तकनीकी शिक्षा के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा तथा किसी कोर्स में आप एड्मिसन ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सामान्यतः उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सिर दर्द और आँखों के रोग हो सकते हैं।

कर्म में विश्वास रखें भाग्यवादी न बनें। इस स्थान में मंगल कर्म का स्वामी होकर भी स्थित होगा अतः कार्य के प्रति आपका विशवास जगेगा। अचानक व्यापार या नौकरी में परिवर्तन तथा प्रोन्नति हो सकती है।

सिंह राशि फल | Leo Sign

सिंह राशि वालो के लिए मंगल चतुर्थ स्थान में होगा यह भाव बंधू-बांधव घर परिवार तथा माता का है अतः मंगल इस स्थान में जीव सुख की हानि करेगा। बहु को सास से परेशानी होगी तो माता को बहु और बेटे से।

माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मनमुटाव सम्भव है इस के कारण पारिवारिक माहौल में उत्साह की कमी हो सकती है। प्रेम-परिणय में सेक्स को लेकर विरोध संभावित हैं। नौकरी का लाभ मिल सकता है। साझे में व्यापार का योग बन रहा है। नौकरी वा पदग्रहण मुहूर्त विचार 

कन्या राशि फल | Virgo Sign

कन्या लग्न या राशि वालो के लिए मंगल का गोचर तृतीय भाव में हो रहा है इस भाव में मंगल सामान्यतः शुभ फल करता है क्योकि यह भाव पराक्रम का है तथा इस स्थान से मंगल भाग्यस्थान और कर्म स्थान दोनों को देख रहा है अतः जातक अपने मेहनत से कर्म और भाग्य का निर्माण करेगा।

इस कार्य के लिए जातक को यात्रा भी करना पर सकता है। यदि आप किसी ग्रुप को नेतृत्व कर रहे है तो आपको सफलता प्राप्त होगी। सकारात्मक सोच आपको उचाईयो पर ले जा सकता है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी का अनुभव करेंगे।

तुला राशि फल | Libra Sign

तुला लग्न या राशि वालो के लिए मंगल का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है इस भाव में मंगल धन लाभ दे सकता है परन्तु वाणी पर लगाम लगाना जरूरी होगा नहीं तो लाभ तथा पारिवारिक शांति से वंचित हो सकते हैं।

यदि प्यार के बंधन में बंधे है और शादी के बंधन में बांधना चाहते है तो यह अनुकूल अवसर है। दाम्पत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है और इसका मुख्य कारण वाणी दोष हो सकता है। आर्थिक सुख समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। दांत तथा आँख में कोई समस्या आ सकती है। आँख में चोट लग सकती है अतः सावधानी बरते।

वृश्चिक राशि फल | Scorpio Sign

वृश्चिक लग्न या राशि वालो के लिए मंगल का गोचर प्रथम भाव में हो रहा है इस भाव में मंगल स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है शरीर में चोट लग सकती है अतः सावधानी रखे। बंधू बांधव के साथ रिश्तो में खटास हो सकता है।

आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत बना हुआ है फिर भी साहस और जोखिम से भरे क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का धन लगाने से अवश्य ही बचें। माता का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा जिसके कारण व्यक्तिगत रिश्तों को मनमुटाव हो सकता है। प्रेम-संबंधों में किंचित व्यवधान वा लड़ाई झगड़ा संभावित है।

धनु राशि फल | Sagittarius Sign

धनु राशि वालो के लिए मंगल बारहवें स्थान में होगा यह भाव व्यय तथा शय्या सुख का भाव है जातक को शय्या सुख का अभाव हो सकता है परिणामस्वरूप पारिवारिक जीवन में उदासीनता तथा तनाव आ सकता है अतः ऐसा होने से बचे। अनियोजित खर्चे में बढ़ोतरी होगी।

आजीविका क्षेत्र में आपको झूठे आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। किसी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह अच्छा समय है आप प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकता है।

यदि आप विदेश जाने के लिए इच्छुक है तो यह अनुकूल समय है। इस समय अपने मान -सम्मान का जरूर ख्याल रखे मान-हानि हो सकती है।

मकर राशि फल | Capricorn Sign

मकर राशि वालो के लिए मंगल लाभ भाव में होगा और लाभेश मंगल लाभ भाव में होगा तो निश्चित ही लाभ की प्राप्ति होगी। आय-लाभ के नये दरवाजे खुलेंगे । धन और घर परिवार से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान मंगल गोचर में हो सकता है।

इस समय आपका व्यापार बढ़ेगा। इस समय कुछ महत्वपूर्ण यात्राएँ भी करना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च से बचना चाहिए। घर में परिवर्तन हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध क्रोध का शिकार बन सकता है। यदि आप गर्भवती हैं तो सावधान हो जाइये एबॉर्शन का योग बन रहा है।

कुम्भ राशि फल | Aquarius Sign

कुम्भ राशि वालो के लिए मंगल कर्म भाव में होगा कार्य क्षमता में असीम वृद्धि होगी आपके अंदर एक नया उत्साह तथा जोश आएगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकेगा परन्तु जोश में होश न खोये अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा गुप्त प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत हो सकती है परन्तु कोई ऐसा काम न करे जिससे बदनामी हो।

क्रोध बढ़ेगा जिसके कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में बृद्धि होगी। नौकरी के लिए शुभ समय है आपकी इच्छा पूर्ति होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति धोड़ा सचेत रहे।

मीन राशि फल | Pisces Sign

इस समय मीन राशि वालों की जन्मकुंडली में मंगल का संचार भाग्य स्थान पर हो रहा है और मंगल स्वयं भाग्येश होकर भाग्य स्थान होगा इस कारण जातक अवश्य ही अपने भाग्य वृद्धि हेतु प्रयत्न करेगा और उसमें सफल भी होगा।

आध्यात्म से आपका जुड़ाव बढ़ेगा और आप धार्मिक अनुष्ठान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। पिताजी से धन का लाभ हो सकता है साथ ही पिताजी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है अतः उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठजनों का पूर्ण सहयोग अपको मिलते रहेगा।

यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। यदि घर बेचना चाहते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आय और व्यय दोनों साथ साथ चलता रहेगा।अनियोजित खर्च से बचें तो अच्छा रहेगा।

मंगल ग्रह शांति हेतु उपाय

  1. प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगलवार का व्रत करें।
  2. हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करे।
  3. यदि स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो रोज बजरंगबाण का पाठ करे।
  4. मंगलवार के दिन गरीब व्यक्ति को मीठा खिलाये
  5. मंगल ग्रह से सम्बन्धित मंत्र जप तथा वस्तु का दान करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *