Mars Transit in Libra Sign 2023 | मंगल का तुला राशि में गोचर फल 2023

Mars Transit in Libra Sign 2023 | मंगल का तुला राशि में गोचर फल 2023Mars Transit in Libra Sign 2023 | मंगल का तुला राशि में गोचर फल 2023. वैदिक ज्योतिष में मंगल क्रूर एवं ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह के रूप में स्थित है। यह व्यक्ति के मन तथा बुद्धि को तीक्ष्ण करने वाला ग्रह है। इसके प्रभाव से मनुष्य अपने जीवन यात्रा में साहसी कार्य को अंजाम देता है क्योकि मंगल साहस का कारक ग्रह है। इस ग्रह का राजकीय कार्य में भी दखल है इसके प्रभाव से जातक सरकारी नौकरी भी करता है।

मंगल जो 04 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में प्रवेश करेगा और इसी राशि में वे 15 नवम्बर 2023 तक रहेगा उसके बाद मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस राशि में मंगल सर्वप्रथम मंगल अपने ही नक्षत्र चित्रा में होगा उसके बाद राहु तथा गुरु के स्वाति और विशाखा नक्षत्र में भ्रमण करेगा इससे यह स्पष्ट है कि मंगल का गोचर आपके लिए मिश्रित फल देने में समर्थ होगा।

आइये जानते है कि मंगल का तुला राशि में गोचर से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा भाई-बंधू, धन, माता-पिता, शिक्षा, व्यवसाय, परिवार, वैवाहिक जीवन इत्यादि पर क्या-क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि  | Aries Sign

मंगल ग्रह का तुला राशि में गोचर जातकों के लिये शुभ फल प्रदान करने वाला है। सप्तम भाव से मंगल अपनी राशि तथा लग्न को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है अतः आपके रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में उन्नति होगी फिर भी आपके जीवन में मानसिक तनाव बना रहेगा।

गोचर के समय जीवनसाथी के साथ अकारण कलह सम्भव है दोनों में मैं की भावना प्रबल हो जायेगी और यही विवाद का कारण बनेगा। यदि पहले से ही विवाद चल रहा है तो तलाक की नौबत बन सकती है। अतः सहजता बनाये रखे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न ले।

अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर बने रहे अर्थात अपनी सेहत और फिटनेस के प्रति सचेत रहें। अचानक धन व्यय करना पर सकता है।

वृष राशि | Taurus Sign

मंगल अपने गोचर में आपकी राशि से षष्ठ भाव में संचार करेगा। मंगल इस स्थान पर शत्रुहंता के रूप में स्थित होगा।  स्वास्थ्य के ऊपर आपको खर्च करना पर सकता है। हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। नियमित योग करे तो आपके लिए अच्छा रहेगा।  मंगल सप्तम भाव का स्वामी होकर छठे भाव में है अतः पत्नी का स्वास्थ्य तथा स्वभाव दोनों पर असर पड़ेगा। पति पत्नी का झगड़ा कानूनी रूप ले सकता है।

मंगल गोचर से किसी वाद विवाद या कानूनी प्रक्रिया से लाभ मिल सकता है। छात्र यदि किसी से प्रतिस्पर्धा के रूप में पढ़ रहे है तो निश्चित ही सफलता की प्राप्ति होगी। आपको अपन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जातक को विपरीत परिस्थियों में लाभ मिलने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि | Gemini Sign

मंगल आपकी राशि से पंचम भाव में संचार करेगा, ऐसा होने से आपके जीवन में यदि प्रेम प्रसंग चल रहा है तो वह टूट सकता है। इस दौरान  संतान को स्वास्थ्य संबंधी कोई कष्ट हो सकता हैं जिससे परिवार के सभी सदस्यों का मन अशांत रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा साथ आपको उनसे अचानक लाभ भी प्राप्त होने का योग बन रहा है।

इस समय जातक की प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है आपको अपनी क्षमता के अनुरुप लाभ नही मिल पायेगा। यदि आप सट्टेबाजी या शेयर्स का काम करते है तो लाभ मिल सकता है। मधुर वाणी बोलने का अभ्यास करे कड़वी वाणी अपनों से दूर कर सकता है। मंगल गोचर से आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं अतः पैसों के लेन-देन पर कड़ी नज़र रखें। अनियोजित खर्च से बचे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Sign

मंगल गोचर में आपके चतुर्थ भाव अथवा सुख भाव में होंगे। ( चतुर्थ भाव में मंगल का फल ) मंगल आप के लिए योगकारी ग्रह है अतः आपको हर प्रकार के खुशिया देने में समर्थ है अब निर्भर आपके ऊपर है की आप कितना लाभ ले पाते है। आपके घर का सौंदर्यीकरण हो सकता है।

माता के साथ संबंध खराब हो सकता है बहसबाजी से बचे। अपने तार्किक विचारो से माता को बांधने की कोशिश न करे बल्कि उनका दिल जितने की कोशिश करे। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखे मानसिक टेंशन के कारण हाई ब्लड प्रेशर परेशान कर सकता है। परिवार की शांति भंग हो सकती है अतः जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचे।

यदि जन्मकुंडली में मंगल की दशा चल रही है और आप किसी से लव मैरिज करना चाहते है तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। भूमि या वाहन लाभ का योग बन रहा है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी यदि राजनीति से संबंध रखते है तो आपको अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।

नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी। नई नौकरी की तलाश में है तो मिलने के प्रबल चांस है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

सिंह राशि | Leo Sign

सिंह राशि वालो के लिए मंगल का गोचर तृतीय भाव में हो रहा है ( तृतीय भाव में मंगल का फल ) जो आपके पराक्रम का स्थान है। इस समय आप अपने पराक्रम से भाग्य निर्माता बनेंगे। इस समय आप स्वयं को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। मनोनुकल लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपको एक साथ सब का प्यार मिलेगा। अपने छोटे भाई बहन से सम्बन्ध में कुछ कड़वाहट आ सकती है। इस दौरान लघु यात्रा संभव है वह क्यों न विदेश यात्रा ही हो। रचनात्मक कार्य में भागीदारी होगी।

इस समय आपके द्वारा लिया गया फैसला आपको वृद्धि देने वाला  होगा। आपके मान-सम्मान मे वृद्धि होगी। कार्यालय कोई अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। आय में बढ़ोत्तरी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के साथ सावधानी बरते क्योकि किसी कार्य को लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है। शॉपिंग करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि | Virgo Sign

मंगल ग्रह ( Mars Planets)  का यह परिवर्तन कन्या राशि के जातक के धन भाव अथवा दूसरे भाव में हो रहा है ( दूसरे भाव में मंगल का फल )अतः इस राशि के जातको को पैतृक धन लाभ का  योग बन रहा है। वाणी दोष के कारण पैतृक धन लाभ में कुछ कमी या इस सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पैर या आँख में चोट लग सकती है अतः सावधानी रखे।

इस समय कोई भी महत्वपूर्ण या बड़े फैसले सोच समझ कर ले तो अच्छा रहेगा अचानक कोई निर्णय न ले। वाणी दोष का योग है अतः अपने वरिष्ठ व उच्च अधिकारियों से बहस न करे क्योकि बहस सकते है तो आपको लेने के देने पर सकते है। आपके व्यवहार में ओज बढ़ जाएगा जो आपके नियर डिअर को अच्छा नहीं लगेगा।

पिताजी का स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखे अस्वस्थ्य हो सकते है। घर में इस समय क्लेश हो सकता है खासकर पत्नी से। आपकी वाणी रूपी तीर पत्नी के दिल को आहत कर सकती है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान धन सम्बंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। किसी से विवाद, या कर्जे वाले आपको परेशान कर सकते है।

तुला राशि | Libra Sign

मंगल का गोचर लग्न तथा आपकी राशि तुला में ही हो रहा है। मंगल के लग्न अर्थात पहले भाव में (प्रथम भाव में मंगल का फल)  होने से आपके अंदर क्रोध बढ़ेगा आप बात बात में गुस्सा करने लगेंगे सब को अपनी लाल-लाल आँखे दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे अतः जरा सोच समझकर ऐसा करे नहीं आपका जीवनसाथी चिल्ला-चिल्लाकर कहेगा/कहेगी, पता नहीं क्यों आजकल इनका स्वभाव बदल गया है। अतः दूसरों पर हावी होने की कोशिश बिल्कुल भी न करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

इस समय व्यर्थ की भागादौड़ी बढ़ेगी। जीवन साथी की तरफ से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। इस समय पार्टनर शिप से या शेयर आदि से लाभ मिल सकता है। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। निजी जीवन में होने वाले झगड़े से बचने की कोशिश करे नहीं मानसिक तनाव में रहेंगे।

कार्यस्थल का टेंशन घर में न लेकर आये। इस समय प्रमोशन का भी योग बन रहा है। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। शरीर में कही चोट लग सकती है अतः वाहन सम्भलकर चलाये। ओवरटेक या रेस लगाने की कोशिश न करे।

वृश्चिक राशि | Scorpio Sign

वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर बारहवें अर्थात व्यय भाव में होगा। (बारहवें भाव में मंगल का फल) मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं है। बीमारी या फिर किसी दुर्घटना के कारण आपको हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है अतः संभल कर रहने की जरुरत है।

वैवाहिक जीवन में कोई नई समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से मिलने वाले शारीरिक सुख में कमी होगी जिसके कारण आपसी मनमुटाव संभव है। सेक्स के प्रति आपके उतावलेपन और पार्टनर की बेरुखी सभी खुशियाँ छीन सकती है अतः एक दुसरो की भावना को समझे और जीवन का आनंद ले।

इस समय आपको अकारण भागादौड़ी कार्यों मे अनेक प्रकार कि समस्यायें तथा किसी प्रकार के कोर्ट केश या विवादों से जुडना पड सकता है। कार्यों में आने वाली रुकावटों से आप हिम्मत न हारें धैर्य   रखे क्योंकि अपनी मेहनत से ही आप आने वाली बाधाओं को दूर कर सकेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से किसी दूर स्थान या विदेश जाने का योग बन रहा है।

स्वयं को बिमारी से बचाये। शरीर में चोट लग सकती है। घर से अलग रहे का योग बन रहा है अतः या तो आप हॉस्पिटल में कुछ रहना पर सकता है या दूर यात्रा करनी पर सकती है। मन बेचैन रहने के कारण अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Sign

धनु राशि वाले जातक के लिए मंगल का गोचर लाभ भाव में होगा जिसके कारण आपको मनोवांछित लाभ मिलने का योग बन रहा है।अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, व्यवसाय में आशातीत सुधार होगा जिससे आपको प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

यदि पहले से कोई कोर्ट-कचहरी मामला चल रहा है तो उसमे सफलता मिलेगी। अपने घोर विरोधियों पर आपकी विजय होगी। दोस्तों के साथ आपको काफी अच्छा महसूस होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि पैसा उधार दिया हुआ तो वापस मिल सकता है। इस समय घर में कोई मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है।

यदि प्रेम संबंधों का मजा ले रहे है तो धोड़ा संभल जाए प्रेम में खलल डालने वाला तैयार बैठा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।यदि मंगल की दशा चल रही है तो संतान की उन्नति से संतान के साथ साथ आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई या मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। एक दूसरे को पूर्ण सहयोग करेंगे।

मकर राशि | Capricorn Sign

मकर राशि के लिए मंगल दसवें स्थान में गोचर करेगा (10वें भाव में मंगल का फल) जन्मकुंडली में यह स्थान कर्म स्थान कहलाता है। मंगल यहाँ लाभ तथा चतुर्थ भाव का स्वामी होकर कर्म स्थान में गोचर करेगा निश्चित ही कार्य के प्रति आप ऊर्जावान महशुस करेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा तथा कार्य के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। इस समय करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। आपको कार्य स्थल पर प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोत्तरी, अतिरिक्त जिम्मेदारी  आदि की सौगात मिल सकती है। कुछ पुराने कार्यो के द्वारा लाभ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश में है तो आपकी  इच्छापूर्ति होगी।

इस समय अपने माता तथा पिता के स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण रूप से सचेत रहे। इस समय आपके घर में नए सदस्यों की वृद्धि का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री कर सकते है। नया घर ले सकते है खासकर तब जब आपकी जन्मकुंडली में मंगल की दशा चल रही हो।

इस दौरान मंगल आपकी राशि से दसवें भाव में गोचर करेगा। किसी बड़े कार्य को करने का अधिकार मिल सकता है लेकिन खुद को किसी भी विवाद से दूर रखें। कार्य में ज़्यादा व्यस्त रहने के कारण आप परिवार में ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे जिससे निजी जीवन में थोड़ी बहुत अशांति रहेगी। आप इस बीच किसी ज़मीन या अन्य प्रॉपर्टी का सौदा भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि | Aquarius Sign

कुम्भ राशि के लिए मंगल का गोचर आपके नवम अर्थात भाग्य स्थान में हो रहा है। (नवम भाव में मंगल का फल) इस राशि के लिए मंगल कर्म तथा सहज भाव का स्वामी होकर भाग्यस्थान में बैठा है इसक कारण मंगल स्थान परिवर्तन कराने में सक्षम होगा। आप नए मकान में सिफ्ट कर सकते है या जिस स्थान में रह रहे है वहा से दूसरे स्थान वा शहर जा सकते है। यदि छात्र है तो स्कूल या कॉलेज में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन संभव है।

माता-पिता के सेहत का विशेष ध्यान दे इनके स्वास्थ्य के ऊपर आपके धन का व्यय हो सकता है। पिता से धन लाभ हो सकता है। भाई-बहनों व सहभागियों के साथ मधुर सम्बन्ध बनाकर रखे वाणी दोष के कारण विवाद हो सकता है अतः उससे बचने के लिए कुछ भी बोलने से पहले अवश्य ही विचार-विमर्श कर लें। कार्यो में अथक परिश्रम के बाद ही लाभ की प्राप्ति होगी। लघु यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी।

मीन राशि | Pisces Sign

मीन राशि के जातक के लिए मंगल का गोचर अष्टम अर्थात मृत्यु, अवरोध, जुआ, पैतृक जायदाद इत्यादि से सम्बन्धित भाव में हो रहा है जिसके कारण मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए ज्यादा शुभ नहीं होगा। अचानक लाभ या नुकसान दोनों का सामना करना  पर सकता है जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा। इस समय किसी को उधार वा कर्ज देने से बचे यदि ऐसा करते है तो यह धन डूब सकता है। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल नजर आयेंगी। फिर भी  अकस्मात लाभ के भागीदार बन सकते है।

इस समय आप मानसिक परेशानी अनुभव कर करेंगे आपको खुद ही समझ में नहीं आएगा की मेरे साथ क्या हो रहा है। कार्यों में रुकावटें आएंगी। धन हानि के साथ आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। मनोवांछित लाभ हेतु बहुत ही मेहनत करने पड़ेंगे। लाभ यदि ब्लड से संबंधित विकार या बवासीर की बीमारी पहले से है तो बढ़ सकती है।

कार्यों में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। अपने आप को चोटों, दुर्घटनाओं या सर्जरी आदि से बचाना होगा।  बेफ़िज़ूल की यात्राएं और आर्थिक स्थिति में गिरावट मानसिक तौर पर आपको परेशान कर सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ विवाद या बहस करने से बचें। भाई-बहनों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस गोचर के दौरान कुछ अप्रत्याशित लाभ आपको बहुत ज़्यादा खुशी देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *