Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य

 Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य  Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य । अंकशास्त्र  ( Numerology ) में मूलांक तीन के स्वामी ग्रह  गुरु /बृहस्पति / jupiter हैं इसलिए मूलांक तीन के व्यक्तियों पर बृहस्पति ग्रह के विशेषताओं का बहुत प्रभाव होता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 को  हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और आप जीवनभर 3 अंक से किसी न किसी रूप में  प्रभावित होते रहेंगे ।आपके जीवन में होने वाली महत्त्वपूर्ण घटना का सम्बन्ध किसी न किसी रूप में 3अंक से जुड़ा होगा आवश्यकता है केवल 3 अंक के प्रति जागरूक होने की।

मूलांक 3  वाले व्यक्ति का स्वभाव  | Nature of Mulank 3 Person

आप स्वभाव से शांतिप्रिय, कोमल हृदय, मृदुवाणी एवं सत्य वक्ता हैं। मूलांक 3 वाले साहसिक होते है। उनमे नेतृत्त्व करने की क्षमता है। आप में आध्यात्मिकता का भाव भरा होता है इसी कारण आप हमेशा सकारात्मक सोचते है। प्रत्येक स्थिति में अपने आप को खुश रखने का प्रयास करते हैं।

मूलांक 3 के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। आप के अंदर वो सारे गुण है जो एक प्रशासक में होता है। आप स्वयं अनुशासन प्रिय है और चाहते है कि जो भी आप से जुड़ा है वह अनुशासित हो। मूलांक 3 वाले व्यक्ति किसी का भी अहित नहीं करते हैं परन्तु अगर कोई इनका अहित करे तो कदापि नहीं छोड़ते बल्कि उनके लिए वे विषधर सर्प ( Snake)  जैसे होते है।

Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य

आपकी विशेषता | Your Specialty

आप स्पष्ट वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। अपने कार्यों को लेकर हमेशा चौकन्ना रहते हैं। विवादों से दूर रहना आपको पसंद हैं। आपके विचारों में धार्मिकता कूट-कूट कर भरा होगा। धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि रहती है। यदि धार्मिक संस्था ( Religious Institute ) से जुड़कर कोई कार्य करते है तो आपकी ख्याति कोने -कोने में फैलेगा साथ ही मान-सम्मान  में बृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से पूर्ण विकसित होते हैं। आप अपने तर्क एवं ज्ञान शक्ति से दूसरों को प्रभावित करते हैं।

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

प्रायः यह देखा गया है की आपका विचार परिवार में स्थित अन्य सदस्यो से किंचित भिन्न होता है यही कारण है कि कई बार आपको अपने परिवार में रहना पसन्द नहीं होता है। इसका मुख्य कारण है की आप एक सैद्धान्तिक व्यक्ति है और अपने सिद्धान्त से हटना नहीं चाहते है परिणामस्वरूप पारिवारिक अंतर्विरोध बना रहता है और यह अंतर्विरोध शादी के बाद सबके सामने आ जाता है और आप अपने परिवार से दूर रहने का फैसला कर बैठते है।

आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि आप शादी ( Know your Love  Marriage will be successful ) से पूर्व प्यार के चक्कर में फसे हुए है तो सावधान हो जाइये उस प्यार के कारण आपकी शादी देर से हो सकती है। शादी के बाद परिवार में क्लेश सम्भव है। आप दूसरे स्थान में शिफ्ट कर सकते है। संतान का सुख प्राप्त करेंगे।

Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य

आपकी शिक्षा | Your Education

मूलांक 3 के लोग अध्ययनशील होते है। आप तो निरन्तर नए नए खोज में लगे रहते है। कुछ नया करना आपके स्वभाव में  ही है। पढाई के क्षेत्र में आप चाहते है की कोई ऐसा कार्य कर जो दुनिया के लिए मिशाल हो। आप अध्यनशील होकर लगातार अन्वेषण में लिप्त रहते हैं इसी कारण पढाई तथा लेखन जैसे बौद्धिक कार्यों के बल पर अपार सफलता प्राप्त करते हैं। आप जैसे लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करते है। ऐसा जातक मेडिकल ( work as a Medical Officer), इंजिनियरिंग ( Engineering service) तथा प्रबंधन शिक्षा में डिग्री प्राप्त करते है। आप 32 साल तक शिक्षा प्राप्त कर सकते है।16 से 19 और  22 से 25 साल में आपकी पढाई में बाधा आ सकती है।

नोट :-  आप अपनी पूरी आत्मशक्ति से पढाई करते है तो शिक्षा के उच्च पद को हासिल करेंगे परन्तु जैसे ही पढ़ाई के प्रति उत्साह कम हुआ की आप धराम से नीचे पहुच जायेंगे। अतः अपने एनर्जी को लगातार बनाये रखे सफलता कदम चूमेगी।

कार्यक्षेत्र | Profession

आप नौकरी (Job combination in Birth Chart ) तथा व्यवसाय ( Know Business Prospects through Astrology ) दोनों कार्य कर सकते है। आपके लिए निम्न कार्य में आगे बढ़ सकते है यथा लेक्चरर, टीचर, अधिवक्ता , जज तथा लेखक जैसे कार्यो में मिल का पत्थर साबित हो सकते है। आप कोई भी कार्य आत्मविश्वास, धैर्य एवं शांत चित होकर करते हैं। आप जैसे लोग सरकार में अहम् पद पर कार्य करते है। प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में कार्य करते है।

Moolank 3

आपकी  कमजोरी | Your Weakness

  • सफलता न मिलने पर निराश हो जाना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
  • जोश में आकर अधिक व्यय कर देते है बाद में परेशान होते है यह ठीक नहीं है।
  • अपने सिद्धान्तों से समझौता नही करने के कारण मानसिक रूप से परेशान होते है जिसके कारण परिवार के लोग भी असहज जीवन व्यतीत करते है।
  • तानाशाही प्रवृत्ति से दोस्त भी दुश्मन बन जाते है।
  • आप स्वाभिमानी है अच्छी बात है परन्तु आपके अपने लिए न कि दूसरे लिए, इसे दूसरे के ऊपर न थोपे तो अच्छा रहेगा।

आपके लिए सलाह | Best Advice for you 

  1. हमेशा अपने ऊपर गुरु का आशीर्वाद बनाये रखे उनका स्नेह और आशीर्वाद से उच्च पदासीन होंगे।
  2. आपको वृहस्पति की उपासना करनी चाहिए
  3. भगवान् विष्णु की उपासना करनी चाहिए। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।  
  4. आपके लिए शुभ दिशा है ईशान कोण।
  5. आपके लिए शुभ धातु (Metal) है सोना | Gold .
  6. आपके लिए मूलांक 1, 9 वाले जातक सच्चे मित्र हो सकते है।
  7. आपके लिए शुभ रंग पीला, लाल तथा नारंगी हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।
  8. किसी कार्य को हल्के में लेना सबसे बड़ी कमजोरी है।
  9. आप हमेशा अपने घर के सबसे बड़ो का आशीर्वाद लेकर कोई कार्य प्रारम्भ करते है तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
  10. नियमित ध्यान योग करे इससे स्वास्थ्य एवम भाग्य दोनों की वृद्धि होगी

Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

शुभ वर्ष          –    2016, 2019, इत्यादि।

शुभ महीना    –   मार्च, जनवरी, सितंबर, दिसम्बर          

शुभ दिन        –   बृहस्पतिवार, रविवार        

शुभ दिनांक   –  3, 12, 21  तथा 30 तिथियां


अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

 Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्यSecret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


1 thought on “Moolank 3 | Secret of Bhagyank 3 | मूलांक भाग्यांक जन्मांक 3 का रहस्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *