Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य

Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य अंकशास्त्र  ( Numerology ) में मूलांक 9 के प्रतिनिधि ग्रह मंगल / Mars हैं इसलिए मूलांक 9 के व्यक्तियों पर मंगल ग्रह की  विशेषताओं का विशेष प्रभाव होता है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने के दिनांक 9, 18, और 27 को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और आप आजीवन 9 अंक से किसी न किसी रूप में प्रभावित होते रहेंगे। मूलांक 9 वाले व्यक्ति बहुत ही परिश्रमी, और क्रोधित होते है।

मूलांक 9 की स्वाभाविक विशेषताएं | Characteristics of Moolank 9

मूलांक 9 वाले व्यक्ति हरफनमौला स्वभाव के होते है। मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का कारक ग्रह है अत: मूलांक 9 वाले जातक उत्साही, उर्जावान एवं चुलबुल स्वभाव के होते हैं। आप शरीर से बलिष्ठ होते है। आपको हंसी-मजाक पसंद है। आप अपने मित्रो में काफी लोकप्रिय होते हैं

आप अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही ढूंढने की हरसंभव  कोशिश करते हैं। आप किसी भी परिस्थिति से निबटने का हिम्मत रखते हैं। आप सैद्धान्तिक तथा अनुशासन प्रिय हैं। आपका प्रारम्भिक काल संघर्षपूर्ण व्यतीत हो सकता है परन्तु संघर्ष ही जीवन है जैसे मूलमंत्र को अपनाकर आप अजेय बन जाते है।

मूलांक 9 वाले जातक विरोध का सहन नहीं कर पाते है। आपके के स्वभाव में  मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। आप जैसे लोग खेल कूद ( Sports) , सेना ( Defence) पुलिस सेवा ( IAS, IPS Service )  से संबंधी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। आप साहसिक और दृढ इच्छा शक्ति के बल पर अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते हैं।

आप हमेशा मान सम्मान की चाहत रखते है और अगर मान सम्मान न मिले तो आप बौखला जाते है। आप चैलेंज को हमेशा स्वीकार करते है भागते नहीं है। आपके जीवन में दुर्घटना भी बहुत आती है। आप किसी के अधीन काम करना पसंद नही करते।

Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

मूलांक 9 वाले जातक का प्रारम्भिक जीवन कष्टमय होता है। आपको गिरने से चोट अवश्य ही लगता है। आप अपने सगे  संबंधियों को खूब लाभ पहुंचाते हैं। भाई-बहनों के साथ वैचारिक  भिन्नता तथा उसके कारण मनमुटाव होने की भी स्थितियां बनती रहती है।

आप विपरीत लिंग ( स्त्री या पुरुष ) के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते है। आपके प्रेम सम्बन्ध ( Love Relation) स्थाई नहीं होते। अहंकार के कारण संबंधों में दरार होते हुए देखा गया है। आप  सुन्दर नारी के तलाश में रहते है यदि सुन्दर स्त्री न मिले तो विवाहेतर सम्बन्ध से नकारा नहीं जा सकता। आप ऐसा जीवन साथी चाहते है जो हमेशा आपके अनुसार चले। आप भोग विलास में ज्यादा विशवास रखते है इस कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती हैं। संतान सुख का भी अभाव देखा गया है। गृहस्थ जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण सम्बन्ध रहता है।

मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति | Economic Status of Moolank 9

मूलांक 9 वाले आर्थिक दृष्टि से मजबूत होते है। इनके पास जमीन जायदाद खूब होती है।  आपको विरासत में जो जमीन मिलती है प्रायः आप उसमे वृद्धि ही करते है। स्थिति की बात की जाय तो इनकी आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील रहती है।

आपको ससुराल पक्ष से भी धन मिलते हुए देखा गया है। आपको लड़ाई झगड़े वाले जमीन से भी धन मिल सकता है। आप खर्च करने में भी नही चूकते कभी कभी तो दिखाने के लिए अपने हैसियत से ज्यादा भी खर्च कर देते है।

मूलांक 9 वालो का स्वास्थ्य | Health of  Moolank 9

स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलांक 9 वाले जातक मुख्यतः  सिर दर्द , चोट, रक्तविकार,  बुखार, पेट का  रोग आदि से परेशान होते हैं। मंगल अग्नि का कारक है अतः आपको जलने का खतरा बना रहता है और इस कारण आपको त्वचा सम्बंधी समस्या आ सकती है।

आप में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होती है। इस कारण जब जब मौसम में परिवर्तन होता है आपको स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई न समस्या आ ही जाती है। आपको किसी न किसी वजह से चोट अवश्य ही लगते रहता है। दुर्घटना के भी शिकार हो सकते है।

Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य

मूलांक 9 वालों की शिक्षा | Education of Moolank 9

मूलांक 9 वाले जातक तीक्ष्ण बुद्धि के होते है। आपकी तार्किक शक्ति बहुत ही प्रबल होती है। इस कारण आप अध्ययन में हमेशा अव्वल होते हैं। आप अपनी बौद्धिकता के बल पर जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। वर्तमान समय में मूलांक 9 जातक कम्प्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल से संबंधित शिक्षा प्राप्त करते हुए देखा गया है।

आप टेक्निकल डिग्री जैसे इंजीनियरिंग ( Engineer ) इत्यादि की पढाई में ज्यादा सफल होते है। आप उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सफ़ल रहते हैं। प्रारंभिक शिक्षा किंचित व्यवधान के साथ ही पूर्ण होता है। कई बार तो आपको शिक्षा बीच में ही छोडनी पड जाती है। विज्ञान में आपकी रुचि ज्यादा होती है। कला के क्षेत्र में भी आप अपना अध्ययन पूरा कर लेते है।

Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य

मूलांक 9 वालो का कार्यक्षेत्र | Profession of Moolank 9

मूलांक 9 वाले जातक  टेक्निकल क्षेत्र में बहुत अच्छा करते है।  ऐसे जातक प्राय  इंजिनियर अथवा  डाक्टर के क्षेत्र में ( Doctor profession)  अच्छा नाम कमाते हैं। आप अग्नि या बिजली ( Electric) से सम्बंधित कामों से जुड कर अच्छा लाभ कमा सकते है। आप साहस अथवा जोखिम भरा कामो में सफलता प्राप्त कर सकते है। राजनीति, टूरिज्म, घुडसवारी से जुडे काम भी कर सकते हैं। अध्यापन के क्षेत्र  में ट्रेनिंग  ( Work in Teacher Training college ) देने वाले कार्य में आप अच्छा नाम कमा सकते है। आप पुलिस तथा डिफेन्स में नौकरी करते हुए देखे गए है। आप व्यापार ( know Business astrology by date of birth ) के क्षेत्र में अपना भाग्य अजमा सकते है निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

मूलांक 9 की कमजोरी | Weakness of Moolank 9

  1. क्रोध पर नियंत्रण नही कर पाना आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
  2. आपका स्वभाव अहंकारी होने के कारण कभी कभी मित्र भी आपके शत्रु बन जाते है।
  3. आप साहसिक और जोखिम भरा काम करने में विशवास रखते है यह अच्छी बात है परन्तु कभी कभी परेशानी का कारण भी बन जाता है।
  4. आप गाड़ी तेज रफ़्तार से चलाते है जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। 
  5. दुश्मन /शत्रु को कमजोर न समझे।

मूलांक 9 वालों के लिए उत्तम सलाह | Best Advice for Moolank 9

  1. आपको मंगल  ग्रह की उपासना करनी चाहिए।
  2. हनुमान जी की उपासना करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी।
  3. प्रतिदिन नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।
  4. यदि स्वास्थ्य से परेशान है तो हनुमान अष्टक का पाठ करे।
  5. घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा।
  6. धूम्रपान एवं शराब का बिलकुल भी सेवन नहीं करे तो अच्छा रहेगा यदि इसका सेवन करते है तो अचानक कोई न कोई दुर्घटना घट सकती है। 
  7. आपके लिए शुभ दिशा है दक्षिण ( South ) ( know your Travel Muhurt)
  8. आपके लिए शुभ धातु (Metal) है सोना | Gold
  9. मूलांक 9 का मूलांक 6 वाले व्यक्ति के साथ मित्रता रहती है। मूलांक 4 वाले व्यक्ति से आपको  सचेत रहना चाहिए। इस अंक वाले व्यक्ति से आपकी मित्रता शत्रुता में भी बदल सकती है।
  10. इनके लिए 9, 18 व 27 तारीखे और रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार के दिन शुभ रहते हैं।
  11. आपके लिए शुभ रंग लाल, नारंगी व गुलाबी हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date

  1. शुभ वर्ष –           2016, 2017  इत्यादि।
  2. शुभ महीना –      सितंबर, जून 
  3. शुभ दिन –          रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार
  4. शुभ दिनांक –      9,18 तथा 27 तिथियां
  5. शुभ रंग –           लाल व गुलाबी, नारंगी 

अन्य मूलांक जानने के लिए  123456789 पर क्लिक करें

Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


Contact for Astro Services

6 thoughts on “Moolank 9 | मूलांक 9 | भाग्यांक जन्मांक नौ के जीवन का रहस्य”

  1. Santosh Kumar Singh

    Mera janam 27/3/1977 ko vile Gorauli dist Gopalganj Bihar me samai 3.50am ko huya hai mera name santosh Kumar Singh hai mere janam Laban ke sath mera vavishye batane ki kirpa pardan Kare aap sab Ka avari rahuga

  2. Nikunj Nareshkumar Solanki

    Koi ladki pasand nhi aati. 70 se jyada ladki Ya dekh chuka Hu Birthdate
    27/7/1985.
    Birth place Palanpur385001gujarat

  3. Mulank 9 divorce Lena chata hu pr nhi ho rha hai 4 saalo se pareshan hu please help me date of birth 27/04/1995

  4. Ankit Chaudhary

    Mulank 9 divorce Lena chata hu pr nhi ho rha hai 4 saalo se pareshan hu please help me date of birth 27/04/1995

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *