राशिफल जनवरी 2024

राशिफल जनवरी 2024 . नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं । इस वर्ष जनवरी में में गुरु का संचार मेष राशि में रहेगा तथा शनिदेव सम्पूर्ण वर्ष कुम्भ राशि में ही रहेंगे। राहु और केतु क्रमशः मीन तथा कन्या में  सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे। सभी ग्रहो का प्रभाव सभी राशियों पर भिन्न भिन्न रूप में पड़ेगा। आइये जानते है की किस राशि पर जनवरी में क्या क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशिफल 2024

मास जनवरी में जातक के मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके सम्पर्क उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ बनेंगे। महीना भर मंगल के कर्म स्थान में रहने से कर्म के प्रति उत्साह बना रहेगा। यदि बवासीर के मरीज है तो खान-पान का ध्यान रखे नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। दाम्पत्य जीवन में परेशानी बढ़ेंगी। बनते कामों में अड़चनें आएँगी। अचानक धन का आगम और अपव्यय दोनों समभाव है फिर लाभ की दृष्टि से यह समय ठीक नहीं होगा।

वृष राशिफल 2024

इस समय वृष राशि वालो के लिए शनि वर्ष भर दशम स्थान में रहेगा इस कारण आपके बनते कामो में व्यवधान आएगी। शारीरिक कष्ट संभव है। राशि स्वामी शुक्र के संचार करने से बनते कार्यों में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेंगा । अपने स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी रखने की जरुरत है। अचानक खर्च बढ़ेगा। शुक्र का गुरु के साथ होने से उलझने और रुकावटों के बावजूद भी निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।

मिथुन राशिफल 2024

जनवरी के प्रारम्भ में ग्रहों की संयुक्त दृष्टियां रहने से बेकार के भाग दौड़ बना रहेगा। आपको अपने काम के लिए कठिन मेहनत करने के बाद ही गुजारे योग्य आय के साधन बनेंगे। इस समय मानसिक कष्ट हो सकता है। अपने भाई-बंधुओं के साथ मनमुटाव हो सकता है। अपने गुस्से पर कण्ट्रोल करे क्रोध की अधिकता के कारण बनते कार्य बिगड़ भी सकता है। पीले वस्तुओं का दान करें

कर्क राशिफल 2024

कर्क राशि वालो के लिए जनवरी के प्रारम्भ में निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। निकट बंधुओं से मनमुटाव तथा घरेलू कलह का योग बना रहा है। आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते है। उत्तरार्ध में दिनांक 14 के बाद सूर्य की दृष्टि रहने से आय के साधनों में अड़चनें अधिक आएंगी। क्रोध एवं उत्तेजना अधिक रहेगा इस कारण आप परेशानी में पर सकते है। चंद्र ग्रहण पर विशेष रूप से अनाज का दान करें

सिंह राशिफल 2024

इस समय सूर्य पंचम स्थान पर होने से व्यापार से धन लाभ एवं भाग्य उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। मास के उत्तरार्ध में अचानक धन व्यय करने पर सकते है। आय के लिए आपको कठिन मेहनत करने पड़ेंगे तभी जाकर निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे।

कन्या राशिफल 2024

कन्या राशि वाले जातक की इस समय कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा जिसके कारण मानसिक तनाव मन में अशांति एवं और संतुष्टता बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में बेकार के बातो को लेकर तनाव और उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय तथा नौकरी में उन्नति और प्रगति के अवसर मिलेंगे किन्तु उनका यथोचित लाभ नहीं मिलने का योग बन रहा है।  हरा चारा का दान करे।

तुला राशिफल 2024

तुला राशि वालो के लिए इस मास गुरू की दृष्टि से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी आ सकती है, निकट बंधुओं से विरोध घरेलू एवं व्यवसायिक उलझनों का सामना करना पर सकता है। घरेलु विवाद, मनमुटाव का योग बन रहा है। घर से दूर जाना पर सकता है।

आपको वाहन आदि भौतिक सुखों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है। भाई बंधुओं के साथ तनाव एवं धोखे का योग बन रहा है। मंगलवार का व्रत करे कष्ट दूर होगा। गौ सेवा करे कल्याण होगा।

वृश्चिक राशिफल 2024

वृश्चिक राशि के लिए नियोजित योजनाओं में अवरोध एवं विलंब का योग बन रहा है। अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष के कारण ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगे। दिनांक 15 से परिस्थितियों में सुधार एवं कुछ बिगड़े हुए काम के बनने का संकेत है।  आपकी राशि से तृतीय भाव में सूर्य के कारण भाई-बंधुओं में मनमुटाव हो सकता है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करे।

धनु राशिफल 2024

इस समय धनु राशि पर सूर्य ग्रह के संचार होने से मिश्रित प्रभाव होंगे। जातक को व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ी बहुत कामयाबी मिलेगी अतः ज्यादा मनसूबे न पाले तो अच्छा रहेगा। इस समय आप अपनी सुख-सुविधा, विलास आदि कार्यों पर अधिक धन खर्च कर सकते है। अधिक उत्तेजना से बना हुआ काम बिगड़ सकता है। उत्तरार्ध में आर्थिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की परेशानियां बनी रहेंगी। विष्णु सहस्त्रनाम का जप करे कल्याण होगा।

मकर राशिफल 2024

जनवरी में इस राशि पर सूर्य का संचार रहेगा इससे व्यवसाय में वृद्धि होगी। आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। मित्रों की सहायता से आप कठिन से कठिन कार्य सिद्ध होंगे। आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती चल रही है इस कारण मानसिक तनाव एवं घरेलू उलझन बढ़ जाएगा दाम्पत्य जीवन में खासकर सेक्स को लेकर मनमुटाव हो सकता है। शनि स्त्रोत का पाठ करे तथा शमी वृक्ष में जल अर्पण करें।

कुंभ राशिफल 2024

इस राशि का स्वामी ग्रह शनिदेव है तथा अपनी ही राशि होने से से आपके अंदर कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय में सफलता एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में पहले से सुधार होगा। भौतिक सुख-साधनों एवं विलासिता सम्बन्धी विषयो पर अधिक धन खर्च होगा । 16 तारीख के बाद आपके अंदर काम, क्रोध एवं उत्तेजना का संचार बढ़ेगा।  शनि स्त्रोत का पाठ करे तथा शमी वृक्ष में जल अर्पण करें।

मीन राशिफल 2024

मीन राशि वाले अपने भविष्य तथा स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते है। लघु यात्रा संभव है। नए कार्य का प्रारम्भ हो सकता है तथा चल रही कार्यक्षेत्र में व्यस्तताएं बनी रहेंगी। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे है तो मनमुटाव हो सकता है। आपके आर्थिक हालात पहले से बेहतर होगा।कारोबार में विस्तार होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का जप करे कल्याण होगा।

2 thoughts on “राशिफल जनवरी 2024”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *