Shiva Puja According to Sign | राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा

Shiva Puja According to Sign | राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा ।  सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। श्रावण मास में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बहुत ही फलदायी है । जो भक्त रोज पूजा नहीं कर सकते है, उन्हे सावन मास के सोमवार के दिन शिव जी की पूजा और व्रत अवश्य ही रखना चाहिए।

भगवान शिव के प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय वस्तु जैसे –  कनेर का पुष्प, बेल पत्र, शमी पत्र व पुष्प, भांग-धतूरा, गंगाजल, गाय का दूध इत्यादि से  करनी चाहिए। पूजा में शमी पत्र का प्रयोग बहुत ही शुभ माना गया है। शिवलिंग पर चढ़ाए गए पुष्प, फल जल इत्यादि का इस्तेमाल अपने लिए नहीं करना चाहिए।

भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं इसी कारण इनका एक नाम आशुतोष भी है। शिवजी के भक्तों को किसी भी प्रकार के संकट या भय नहीं सताते है। सावन मास में भक्तजन शिव जी की पूजा करके अपनी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण कर सकते है।

Shiva Puja

प्रस्तुत लेख में राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा, अर्चना कैसे करना चाहिए के सम्बन्ध बताने का प्रयास किया गया है। यदि आप श्रद्धा और विश्वास से पूजा अर्चना करते हैं तो निश्चय ही शिव जी का आशीर्वाद मिलेगा इसमें कोई संदेह नहीं है।

कैसे करें ? राशि के अनुसार शिव पूजा | How to do worship of Lord Shiva according to Zodiac Sign

Shiva Puja  | Aries Sign | मेष राशि 

यदि आपकी राशि मेष है तो आपको भगवान शिव जी का अभिषेक गाय के कच्चा दूध में शहद मिलाकर करना चाहिए। उसके बाद लाल रंग का चन्दन एवं फूल चढ़ाना चाहिए।  इस राशि वालो को ॐ नमः शिवाय का जाप करने से सभी मनोकामनाये पूर्ण होती है।

Shiva Puja  | Taurus Sign | वृष राशि  

यदि आपकी राशि वृष है तो आपको दही से शिव का अभिषेक करना चाहिए। दही से अभिषेक करने से आपको  धन, पशु, भवन तथा वाहन की प्राप्ति होगी। सफेद फूल तथा बेलपत्र चढाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आर्थिक समस्या का निदान शीघ्र ही हो जाता है। भगवान् शिव की स्तुति करना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

Shiva Puja | Gemini Sign  | मिथुन राशि  

यदि आपकी राशि मिथुन है तो आपको गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। यदि आप प्रतिदिन सावन मास में अभिषेक करते हैं तो शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। भगवान शिव को भांग, धतूरा, तथा बेलपत्र चढ़ायें। शिव जी के मन्त्र  ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। शिव चालीसा का पाठ करे तो अच्छा रहेगा।

Shiva Puja || Cancer Sign |  कर्क राशि

यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको दूध में शक्कर मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। इससे मन शांत होगा तथा सद्बुद्धि की प्राप्ति होगी। साथ ही आंक के श्वेत फूल, धतूरा तथा बेलपत्र भी शिवजी को अर्पित करना चाहिए। रुद्राष्टक का पाठ करना भी शुभ होगा।

Shiva Puja | Leo Sign | सिंह राशि

यदि आपकी राशि सिंह है तो आपको मधु अथवा गुड़ युक्त जल से भगवान शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव को कनेर का पुष्प तथा लाल रंग का चन्दन अर्पित करना चाहिए। गुड़ और चावल से बनी खीर चढ़ाना भी अच्छा रहेगा। यदि आप सूर्योदय के समय पूजा करते है तो आपकी इच्छा की पूर्ति शीघ्र ही होगी। महामृत्युंजय मन्त्र का जाप करना चाहिए। स्वास्थ्य से सम्बंधित सभी समस्या दूर हो जायेगी।

Shiva Puja  | Virgo Sign | कन्या राशि

यदि आपकी राशि कन्या है तो शिवजी का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए। शिव जी को भांग, दुर्वा, पान तथा बेलपत्र चढ़ाएं। ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप करें। शीघ्र ही मनोकामनाये पूर्ण होगी। शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होगा।

Shiva Puja  | Libra Sign | तुला राशि 

यदि आपकी राशि तुला है तो आपको भगवान शिव का गाय के घी और इत्र या सुगंधित तेल या मिश्री मिले दूध से अभिषेक करना चाहिए। सफेद फूल भी पूजा में शिव को अर्पित करें। दही, शहद अथवा श्रीखंड का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव के सहस्त्रनाम का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि तथा लक्ष्मी का आगमन होगा।

Shiva Puja | Scorpio Sign | वृश्चिक राशि

यदि आपकी राशि वृश्चिक है तो आपको पंचामृत  अथवा शहद युक्त जल से भगवान शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। लाल फूल, लाल चन्दन भी शिव को जरुर चढ़ाएं। बिल्वपत्र अथवा  बेल के पौधे का जड़  चढाने से कार्यो में सफलता मिलती है। रूद्राष्टक का पाठ करना भी श्रेयस्कर रहेगा।

Shiva Puja  | Sagittarius Sign | धनु राशि 

इस राशि के जातकों को दूध में हल्दी अथवा पिला चन्दन मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। जातक को चाहिए कि महादेव को पीले पुष्प या गेंदे के फूल अर्पित करें। खीर का भोग  लगाना भी शुभ रहेगा। ॐ नमः शिवाय का जाप करे तथा शिव चालीसा का पाठ करें।

Shiva Puja | Capricorn Sign | मकर राशि

यदि आपकी राशि मकर है तो आपको नारियल के पानी से अथवा गंगा जल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपको सभी कामो में सफलता मिलेगी। त्रयम्बकेश्वर का ध्यान करते हुए भगवान शिव जी को बिल्व पत्र, धूतरा, शमी के फूल, भांग एंव अष्टगंध चढ़ाना चाहिए। उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाने से शनि की पीड़ा समाप्त होती है। नीले कमल का फूल भी भगवान को अवश्य चढ़ाएं।

Shiva Puja | Aquarius Sign  | कुम्भ राशि  

इस राशि के जातक को पूरे सावन मास में नारियल के पानी, सरसों के तेल अथवा तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। शिवाष्टाक का पाठ करने से बिगड़े काम बनेंगे तथा धन लाभ भी होगा। शमी के फूल पूजा में अर्पित करें।यह शनि पीड़ा को कम करता है।

Shiva Puja  | Pisces Sign | मीन राशि 

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको केशर मिश्रित जल से जलाभिषेक करना चाहिए। शिव जी की पूजा पंचामृत, दही, दूध और पीले पुष्प से करनी चाहिए। ॐ नमः शिवाय का जाप करे।  शिव चालीसा का पाठ करना भी शुभ रहेगा।

अवश्य पढ़े ! Also read it 

जानें ! क्यों प्रिय है शिवजी को सावन मास,सोमवारी व्रत और शिवलिंग

ॐ नमः शिवाय  | ॐ नमः शिवाय| ॐ नमः शिवाय | ॐ नमः शिवाय | ॐ नमः शिवाय  

ॐ नमः शिवाय

3 thoughts on “Shiva Puja According to Sign | राशि के अनुसार कैसे करें शिव पूजा”

  1. Dr deepak sharma ji
    सस्नेह ।
    मैं रमेश चन्द तिवारी आपके समछ प्रश्न प्रस्तुत कर रहा हूँ। सिंह राशि पर इस समय शनि की ढैया चल रही है । सुन्दर कांड का पाठ प्रति दिन तथा शनि को पूरा पाठ करता हूँ । इसके अलावा
    गजेंद्रमोछ , ramrakchha अस्त्रोत पढ़ता हूँ ।
    अतः मुझे और क्या क्या करना चाहिए ।
    कृपया मुझे बताने का कस्ट करे ।
    आपका
    रमेश चन्द तिवारी
    बदली कटरा मिर्ज़ापुर (उप)
    231001

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *