Snake in Dream | स्वप्न में सर्प देखने का शुभ अशुभ विचार

Snake in Dream | स्वप्न में सर्प देखने का शुभ अशुभ विचारSnake in Dream | स्वप्न में सर्प देखने का शुभ अशुभ विचार . सर्प / सांप एक ऐसा रेंगनेवाला जन्तु है जिस पर दृष्टि पड़ते ही हम डर जाते हैं परन्तु धोड़ी देर बाद ही मन में यह भाव जब आता है कि यह साक्षात् शिव जी है तो उसी सर्प के प्रति आस्था का भाव जागृत हो उठता है। हिन्दू शास्त्र में सांप को पूजनीय भी बताया गया है। भगवान् शिव अपने गले में 24 घंटे सर्प ( Snake ) लपेटे रहते हैं। सांप से जुड़े कई शुभ और अशुभ विचार भारतीय समाज में प्रचलित हैं। कहा जाता है कि स्वप्न में द्दृश्य विषय-वस्तु या अचानक कोई भी घटना हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है। हमारे ऋषि मुनियो ने इन तथ्यों पर गहन विचार करने के उपरान्त कुछ भविष्यवाणियां की है जो आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Snake in Dream | स्वप्न में सर्प देखने का शुभ अशुभ विचार

शुभ संकेत | Auspicious Result

  1. स्वप्न में यदि आप किसी मंदिर में सर्प ( Snake ) देखते हैं या जाग्रत अवस्था में किसी मंदिर में सर्प दिखाई देता है तो यह शुभ माना जाता है। यह घटना इस बात का संकेत देती है कि आपकी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होगी।
  2. यदि कोई व्यक्ति सांप ( Snake ) को पेड़ पर चढ़ते हुए देखता है तो यह समझना चाहिए कि बहुत जल्दी कुछ शुभ कार्य होने वाला है। अचानक लाभ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
  3. यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह भी बहुत शुभ संकेत है। यदि ऐसा स्वप्न में देखते है तो यह समझना चाहिए भगवान शिव का आशीर्वाद आपके साथ है और कार्य में सफलता शीघ्र ही मिलने वाली है।
  4. यदि कोई गरीब व्यक्ति सर्प ( Snake ) को पेड़ से उतरते देखता है तो उसके लिए यह शुभ संकेत है। यह स्वप्न धन प्राप्ति का संकेत है।
  5. यदि आप किसी विशेष कार्यवश जा रहे है और उस समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह शुभ संकेत मानें। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी ऐसा जानें।
  6. स्वप्न में श्वेत सर्प देखना शुभ माना जाता है।

अशुभ संकेत | Inauspicious Result

  1. यदि आप स्वप्न में मरा हुआ सर्प ( dead snake in dream)  देखते है तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कमसे कम पांच सोमवार शिवमंदिर में शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए।
  2. यदि आप धनवान वा सेठ हैं स्वप्न में सर्प को पेड़ से उतरते हुए देखते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर धन हानि की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अतः आपको धन के मामलों में सावधानी रखना चाहिए।
  3. किसी आवश्यक कार्य पर जाते समय यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप ( Snake ) आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए। ऐसा होने पर कार्यों में असफलता के योग बनते हैं।
  4. यदि किसी व्यक्ति को नाग-नागिन प्रणय करते हुए स्वपन में दिखे या साक्षात् दिखाई दे तो तुरंत अपनी नजर हटा लेना चाहिए तथा वहाँ से हैट जाना चाहिए क्योकि यह अशुभ होने का संकेत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *