Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018

Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018  Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018 , आपका नववर्ष  मंगलमय हो। नव वर्ष में आपके मन में अनेक  सवाल उठ रहे होंगे जैसे मेरे लिए कैसा रहेगा यह साल ? पदोन्नति होगी या नहीं ? क्या इस साल शादी होगी ? इत्यादि इत्यादि। आइए ग्रहों की स्थिति के आधार पर आपके प्रश्नों के उत्तर जानने का प्रयास करते है।  नववर्ष 2018 में वृश्चिक राशि के जातको का राशिफल कैसा होगा। नव वर्ष की शुरूआत में गुरु तुला राशि  होगा में   ( जाने ! गुरु के तुला राशि में गोचर का फल ) उसके बाद गुरु का गोचर अक्टूबर में वृश्चिक राशि में होगा। शनिदेव सम्पूर्ण वर्ष धनु राशि में ही रहेंगे ( जाने ! शनि के धनु में गोचर का फल )। राहु और केतु क्रमशः कर्क तथा मकर में सम्पूर्ण वर्ष रहेंगे।

तीव्रगामी ग्रह मंगल 15 जनवरी तक तुला राशि में होगा तथा उसके बाद वृश्चिक में 7 मार्च तक रहेगा इसके बाद 2 मई तक धनु में रहेगा। इसके बाद नवंबर 2018 तक मकर में रहकर 22 दिसम्बर को कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा।
उसी प्रकार अन्य ग्रह भी सभी राशियों में संचार करेगा। और उसका प्रभाव अल्पकाल के लिए ही सही आपके ऊपर अवश्य पड़ेगा। मेरी कोशिश यही होगी आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Sign) तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू 

आइये जानते है नववर्ष 2018 में वृश्चिक राशि के जातकों का राशिफल कैसा होगा। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप साल 2018 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे।

Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018

Vrishchik Rashifal 2018

आप और आपका पारिवारिक जीवन (You and Your Family Life)

इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन मे आनन्द मिलने वाला है। भाई-बहन (Brother-Sister) के साथ आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे। उनके साथ आपको घुमने का भी मौका मिलने वाला है तथा उनके ऊपर आपको खर्च भी करने का मौका मिलेगा। आपको अपने सगे सम्बन्थियों की ओर से ख़ुशियाँ मिलने वाली है। इन लोगों के साथ आपका ताल-मेल भी बना रहेगा।

शनिदेव आपके दूसरे भाव में बैठे है अतः परिवार के लिए यह स्थिति बहुत अच्छी नही है दाम्पत्य जीवन में खलल संभव है। झूठ बोलने के कारण परेशानी हो सकती है एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप संभव है  अतः सच्चाइयो का सामना करना ही आपके लिये बेहतर विकल्प होगा।चतुर्थेश शनि का धन भाव में होने से आप प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे। माता जी के कारण पारिवारिक विभेद का योग है।

संतान भाव का स्वामी गुरु व्यय भाव में स्थित है अतः संतान को लेकर कोई विवाद हो सकता है साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। पिताजी को कोई लम्बी चलने वाली बिमारी हो सकती है। भाई- बहन का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा उनसे लाभ भी होगा। परिवार के ऊपर खर्च होने का योग है। आपके ऊपर अभी शनि की अंतिम साढ़ेसाती भी चल रही है। “शनि स्तोत्र “ का नियमित पाठ करना चाहिए।

शनि की अष्टम भाव पर दृष्टि  है जिसके कारण घर में पैतृक संपत्ति को लेकर अनबन हो सकता है। जायदाद की खरीद बिक्री संभव है। यद्यपि साल के कुछ दिनों में आपको अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता हैं। लेकिन अक्टूबर माह से आपके पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी, परंतु इससे पूर्व सावधानी बरतना बेहद ही ज़रूरी है।

माता के साथ संबंध अच्छे नहीं रहेंगे, क्योंकि हमेशा कुछ न कुछ विवाद होने की संभावना है, लेकिन पिता के साथ ठीक रहेगा। पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान से ख़ुशी मिलेगी, लेकिन उनका ज़िद्दी रवैया आपको कभी-कभी परेशान कर सकता है।

स्वास्थ्य (Health)

यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा। आपको गले से ऊपर के भाग में परेशानी हो सकती है। आँख,कान, मस्तिष्क,तथा जोड़ों में दर्द जैसी बीमारी के शिकार हो सकते है। ठंढा-गर्म के कारण आप बीमार हो सकते है। पाचन सम्बन्धी परेशानी का सामना करना पडेगा। लिवर से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। यदि नियम पूर्वक व्यायाम करते है तो ऐसी बीमारियों में लाभ मिलेगा।

Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018

धन सम्पत्ति (Wealth)

धन भाव का स्वामी गुरु आपके व्यय स्थान में  बैठकर प्रॉपर्टी, ऋण तथा पैतृक सम्पति के भाव को देख रहा है अतः प्रॉपर्टी का खरीद बिक्री का योग बन रहा है। धन भाव का स्वामी गुरु खर्चे के भाव में बैठा है अतः जरुरत से ज्यादा खर्च होगा हालांकि यह व्यय शुभ कार्यो के लिए होगा। यदि कही निवेश करना चाह रहे है तो सोच समझकर ही निवेश करें जल्दबाजी में कोई फैसला न ले अन्यथा नुकसान होगा। जातक को बीमा राशि (Insurance Maturity) का लाभ मिल सकता है।

अक्टूबर मास से गुरू का संचार लग्न में हो रहा है अतः इस समय आपको पुत्र लाभ के साथ-साथ धन का भी लाभ होगा। शेयर बाज़ार से भी बेहतर लाभ होने की संभावना है, इसलिए इसमें अपनी सहभागिता बनाए रखें। यदि बृहस्पति की महादशा या अन्तरदशा चल रही है तो अवश्य ही धन की प्राप्ति होगी।

नौकरी (Job / Profession)

यदि आप नौकरी नहीं कर रहे है तो यह समय स्ट्रगल का है। यदि आप विदेश जाना चाहते है तो पढ़ने के लिए इस समय विदेश जाने ( Education in foreign country)  का योग बन रहा है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो संभलकर रहे आपके खिलाफ साजिश हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने अभिमानी प्रवृत्ति से बचने की कोशिश करें। अपने कार्य पर ध्यान दे और अपने पर ही भरोसा करें अन्य पर नहीं। अपने क्रोध पर काबू रखें बड़े अधिकारियों से अनबन हो सकती है आप इससे बचे।( Promotion in job )

व्यवसाय (Business)

व्यवसाय की दृष्टि से यह साल मिश्रित फल देने वाला है। लाभ होने की पुरी उम्मीद होगी परन्तु उम्मीद से कम ही लाभ होगा। आप लाभ के लिए अवैध स्रोतों का इस्तेमाल करेंगे परन्तु यह आपके लिए ठीक नहीं यही ईमानदारी से ही लाभ कमाने की कोशिश करें और आप को इसका फायदा भी मिलेगा। Business through Astrology

व्यवसाय में इस वर्ष भाग्य आपकी पूरी तरह से मदद करने वाला है। दोस्तों और चाहने वालों की मदद से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। हालाँकि इसके बावज़ूद भी वर्ष के कुछ दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि साझेदारी में कोई कार्य कर रहे हैं तो सतर्क रहे आपके साथ धोखा भी हो सकता हैं।

प्रेम और यौन सम्बन्ध | Love & Sexual Relationship

आप के प्रेम भाव का स्वामी वृहस्पति अक्टूबर से केंद्र वा लग्न में बैठा रहेगा यह शुभ योग है। प्रेम भाव का स्वामी गुरु साल के प्रारम्भ में व्यय भाव में बैठा है यदि पहले से प्रेम चल रहा है तो प्रेम टूट सकता है सावधान हो जाए आप दोनों के विचारो में भिन्नता आएगी फलतः सम्बन्ध में कड़वाहट हो सकती है। दिल टूट सकता है।जानें ! आपकी शादी लव मैरिज होगी या नहीं  

ऐसी स्थिति शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जिद्द के कारण भी हो सकता है आपका प्रेम भाव का स्वामी सेक्स भाव में बैठा है। यह स्थान जेल का भी है यदि इच्छा विरुद्ध कार्य कर रहे है तो जेल जाने की नौबत आ सकती है। अतः सम्बन्ध की पवित्रता को बनाये रखे तथा अक्टूबर माह का इन्तजार करे।

अक्टूबर माह से प्रेम-संबंधों से प्रसन्नता मिलने वाली है। अपने रिश्ते को बनाएं रखने के लिये एक दूसरे के ऊपर श्रद्धा और विशवास बनाएं रखना हि बेहतर विकल्प है। हर स्तर पर एक दूसरे को समझने की कोशिश करें और विवेक से काम लें। इस माह से आपका जीवन रोमांस से भरा रहेगा। आपका प्रेम शादी का भी रूप ले सकता है।

यौन सुख का आनंद आपको पूरे वर्ष मिलने वाला है। आपके उतेजनापूर्ण  व्यवहार से कभी कभी  संबंधों में खटास भी आ सकता है। आप अपने जीवन साथी की मजबूरी को समझने की कोशिश करें ।उतेजना के कारण आप कुछ वैसा भी कार्य कर सकते हैं जो आपको नहीं करना चाहिए। अप्राकृतिक कार्य करने से बचें ।जानें ! राहु गोचर का आपके राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा 

Vrishchik Rashifal 2018

क्या करें और क्या न करें (What to do or not)

  1. आपका राशि स्वामी मंगल है अत: शुभ प्रभाव के लिए आपको मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।
  2. मंगल के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए  सबसे अच्छा उपाय होगा कि आप हनुमान चालिसा का नियमित रूप से पाठ करें।
  3. अपने गुस्सा पर नियंत्रण रखें।
  4. यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको बजरंग बाण का नियमित पाठ करना चाहिए

नवग्रह शांति हेतु पढ़े

  सूर्य

  चन्द्रमा

  मंगल

  बुध

  बृहस्पति

  शुक्र

  शनि

  राहु

  केतु

10 thoughts on “Vrishchik Rashifal 2018 | वृश्चिक राशिफल 2018”

  1. My name is nidhi bharti. Dob-04.09.1987. Date of marriage-17 april 2016

    Will my mariage work?? Because our relationship is not going on like others.

  2. My name is nidhi bharti
    Dob-04.09.1987 timing -2.12 pm
    Date of marriage-17 april 2017
    Will my marriage work

  3. M Nisha my dob is 15 November 1965,I have salon bussinesss, Mujhe bussiness mai kab success milegi , abhi tak struggle
    Chal rehi hai Aur financial problems hai

  4. My name is Toshita DOB: 15 jan 1988 … muze naya job kab milega and onsite ke chances hai ya nahi life mai

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *