गुरु का गोचर 2020 | Jupiter Transit in 2020

 गुरु का गोचर 2020 | Jupiter Transit in 2020गुरु का गोचर 2020 | Jupiter Transit in 2020 . गुरु का मकर में गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव । बृहस्पति का राशि परिवर्तन नवम्बर 2020 से मकर राशि में हो रहा है । गुरु 6 अप्रैल 2021 को कुम्भ में प्रवेश करेंगे और 14 सितम्बर 2021 को पुनः वक्री होकर मकर में प्रवेश करेंगे और 21 नवम्बर 2021 को फिर कुम्भ में चले जाएंगे। गुरु के मकर में गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। आइये जानते है कि गुरु का मकर राशि में जाने से आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा – धन-दौलत, वाणी, भाई-बंधू, माता-पिता, व्यवसाय, परिवार, वैवाहिक जीवन, शिक्षा, भाग्य, प्रेम, केश-मुक़दमा, खर्च, यात्रा, विदेश भ्रमण इत्यादि पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।

मकर राशि ( Capricorn Sign) में जाने पर गुरु ( Jupiter) सबसे पहले सूर्य के नक्षत्र उत्तरा अषाढा प्रवेश करेंगे उसके बाद चंद्र तथा मंगल के नक्षत्र में भ्रमण करेंगे। नवांश राशि में बृहस्पति ( Jupiter ) मकर राशि से लेकर कन्या राशि तक क्रमशः भ्रमण करेंगे। गुरु संतान, ज्ञान, धन, धर्म, न्याय तथा शुभ फल का कारक ग्रह होने के कारण शुभ फल देता है। ब्रह्मांड में स्थित सभी ग्रहो में गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। मकर राशि में गुरु का का प्रवेश नीच राशि में होगा परन्तु मकर राशि के स्वामी शनि के साथ युति होने से नीच भंग राजयोग का निर्माण होने से शुभ फल देने में समर्थ होगा।

प्रस्तुत लेख में गुरु का गोचर 2020 का फल लग्न तथा चंद्र राशि को आधार बनाकर किया गया है। सभी राशियों पर इस गोचर क्या प्रभाव पड़ेगा का विवेचन किया जा रहा है। जन्म कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में स्थित होता है उसे ही राशि या चन्द्र राशि कहा जाता है। आइये जानते है ! गुरु का गोचर मकर राशि में होने से राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Aries

मेष राशि के लिए गुरु का गोचर कर्म स्थान में हो रहा है। गुरु व्यय तथा भाग्य भाव का स्वामी होकर आपके कार्यस्थल में स्थित है अतः आपके कार्यो में असीम वृद्धि का योग बन रहा है साथ ही विदेश में व्यवसाय वा नौकरी का चांस भी मिल सकता है । नौकरी में प्रोन्नति या सैलरी में वृद्धि ( Promotion in Job) हो सकती है। आपके व्यापार और व्यवसाय में विस्तार होगा परन्तु व्यधान के बाद। व्यवसाय और नौकरी को लेकर आप परेशान हो सकते है घबराने की जरूरत नही है धोड़ी परेशानी के बाद सब ठीक हो जाएगा।

वृष राशि पर प्रभाव |Jupiter Transit Effects on Taurus

वृष राशि वालों के लिए 2020 में गुरु का गोचर आपके भाग्यस्थान पर होगा इस कारण गुरु की यह स्थिति आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है। गुरु आपके भाग्योदय में अवश्य ही सहायक होगा। गुरु लाभ तथा अष्टम स्थान का स्वामी है तथा भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है अतः आपके अंदर धनार्जन के प्रति उत्साह और विश्वास को बनाये रखेगा। व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा। पिता से लाभ मिल सकता है। लॉटरी लग सकती है। धार्मिक पुस्तक पढ़ने तथा कार्यो में रूचि बढ़ेगी। तंत्र-मंत्र में विश्वास बढ़ेगा।

मिथुन राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Gemini

जन्मकुंडली में यदि आपकी राशि मिथुन है या लग्न मिथुन है तो गुरु का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है अत: आपके कार्यो में रूकावट आएगी तथा शारीरिक कष्ट भी होगा । व्यवसाय को लेकर आप परेशान रहेंगे क्योकि गुरु कर्म भाव का स्वामी होकर अष्टम में होगा। जमीन-जयदाद की खरीद बिक्री हो सकती है। पिताजी से मनमुटाव हो सकता है। स्त्री से धन लाभ होगा। कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते है। पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Cancer

कर्क राशि तथा कर्क लग्न वालों के लिए गुरु का गोचर 2020 में सप्तम भाव में होगा उस भाव से गुरु लग्न को देख रहा है अतः शादी में अथवा वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानी दूर हो जाएगी। शादी शुदा व्यक्ति का दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।आप में सेक्स की इच्छाएं बढ़ेंगी।दाम्पत्य जीवन ( Family Life) में परेशानी उस समय आएगी जब आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

इस समय साझेदारी में कोई कार्य कर रहे है तो सम्भल जाए मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है। अपने पार्टनर के विषय में अच्छी तरह से तहक़ीक़ात कर के कोई निर्णय लेना अच्छा रहेगा। नौकरी के दरवाजे खुलेंगे। आय वृद्धि के लिए आपको संघर्ष करना पड़ेगा परन्तु इस संघर्ष का फल मीठा होगा । कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत अधिक करना पडेगा परन्तु सफलता मिलेगी।

सिंह राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Leo Sign

सिंह राशि तथा सिंह लग्न वालो के लिए गुरु का गोचर ( Jupiter Transit 2020 ) छठे / षष्ठ भाव में हो रहा है। गुरु के इस भाव में बैठने से आपको कठिन मेहनत से सफलता मिलेगी। जहाँ भी आप काम कर रहे है वहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नौकरी (Service) की प्रतीक्षा कर है तो नौकरी (Service) मिलने की पूरी संभावना है। पिताजी को प्रोन्नति होगी तथा नया प्रॉपर्टी भी खरीदेंगे। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तथा उनके ऊपर धन खर्च करना पर सकता है। दाम्पत्य जीवन में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Virgo 

कन्या राशि तथा लग्न वाले जातक की कुंडली में गुरु का गोचर( Jupiter Transit 2020) पांचवें भाव ( Fifth House ) में हो रहा है। पंचम भाव धन, लक्ष्मी, संतान, प्यार, बुद्धि, शेयर मार्किट, उत्पादन इत्यादि का है अतः आपको इन्ही विषयों से सम्बंधित फल की प्राप्ति होगी। यदि आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करते है निवेश करें परन्तु सावधानी पूर्वक सोच-समझकर ही करे। लाभ तथा हानि दोनों का योग बना हुआ है। आप जितना सोचेंगे उससे कम लाभ होगा इसी कारण आप मानसिक तनाव (Depression )  में आ सकते है। प्यार विवाह का रूप ले सकता है। कोई नए कोर्स में एडमिशन ले सकते है।

तुला राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit  Effects on Libra Sign

तुला राशि वाले व्यक्ति के लिए गुरु का गोचर चौथे भाव में हो रहा है अतः यदि आप नया घर (New house) लेना चाह रहे है तो आपके लिए यह बहुत अच्छा समय है अपना पूरा फोकस इस काम के ऊपर कर दीजिये निश्चित ही नया घर होगा क्योंकि इस समय गुरु आपको नया मकान देने में सक्षम है। नौकरी तथा कोई प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह बहुत अच्छा समय है। इस समय आप कोई वाहन भी खरीदेंगे। आपको इन सब कार्य के लिए लोन भी लेना पर सकता है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effect on Scorpio

वृश्चिक राशि वालो के लिए वर्ष 2020 में गुरु का गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है। अतः आप बुद्धि चातुर्य रूपी परिश्रम से अपने भाग्य का निर्माण करने में सफलता प्राप्त करेगे । पैतृक सम्पति को लेकर भाइयो में मनमुटाव हो सकता है। अतः इस समस्या का समाधान सोचे धैर्य तथा विवेक पूर्वक करे तो अच्छा रहेगा। आपके व्यापारिक कार्य का विस्तार होगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है। सम्पूर्ण वर्ष आपको यात्रा करनी पर सकती है। लघु यात्रा का योग बना रहेगा।

धनु राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Sagittarius

धनु राशि वाले जातक के लिए 2020 में गुरु का गोचर धन भाव में हो रहा है तथा वहाँ से सप्तम दृष्टि से आठवे भाव को देखेंगे अतः आपका रुका हुआ तथा धन वापस मिलने का योग बना हुआ है। यदि आप कोई जीवन बीमा करा रखे है तो इन्सुरेंस की परिपक्वता राशि मिल सकती है। इस समय आप जमीन-जायदाद की खरीद बिक्री कर सकते है। पत्नी से धन लाभ संभव है। भाई-बहन से धन को लेकर विवाद हो सकता है या उनके ऊपर खर्च करना पर सकता है।

मकर राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Capricorn

मकर राशि वाले जातक के लिए गुरु बारहवें तथा तृतीय भाव का स्वामी होकर लग्न में गोचर करेगा जो आपके लिए अनुकूल है । तृतीयेश होकर गुरु भाई-बहन का लाभ या संतान लाभ कराएगा। इस वर्ष आप रोमांटिक जीवन व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। यात्रा करना पर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरुरी है। खान पान में ध्यान दे। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शादी के लिए अनुकूल समय है। साझेदारी में काम हो सकता है।

कुम्भ राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Aquarius

कुम्भ राशि के लिए गुरु (Jupiter) दूसरे तथा लाभ भाव का स्वामी होकर बारहवें भाव में होगा अतः किसी शुभ कार्य में धन का व्यय होगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। पढाई के लिए पुत्र विदेश में ( Foreign Education with scholarship) जा सकता है या उसके एडमिशन लेने में आपको धन का व्यय करना पर सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री हो सकती है। वाणी दोष के कारण भाइयों के मध्य मनमुटाव हो सकता है। अनियोजित खर्च से बचे। अपने शरीर पर ध्यान दें। आपको हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है। घर से दूर यात्रा करना पर सकता है।

मीन राशि पर प्रभाव | Jupiter Transit Effects on Pisces Sign

मीन राशि वालों के लिए गुरु लग्न तथा कर्म भाव का स्वामी होकर गोचर में आपके लाभ स्थान में स्थित है इसलिए आपको धन का लाभ ( Wealth yoga in horoscope) का योग बन रहा है। सभी रुके हुए धन आपकी झोली में आने वाली है।
इस समय धन कमाने के लिए आपको नए-नए तरीका मिलेंगे तथा आपको भी इसका खोज करना चाहिए। घर में कोई नए सदस्य का सम्मलित होने वाला है। विवाह का भी प्रबल योग बन रहा है।संतान प्राप्ति की इच्छा रखते है तो संतान लाभ हो सकता है। भाई-बंधू से लाभ हो सकता है परन्तु धोड़ा संभल कर ही कोई कार्य करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *