राशिफल अप्रैल 2023 | Rashifal April 2023

राशिफल अप्रैल 2023| Rashifal April 2023 का फल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी, दू, ठ, दे, दो, चा, ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी।

आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। अप्रैल 2023 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

राशिफल अप्रैल 2021 | Rashifal April 2021

मेष राशिफल अप्रैल 2023| Aries Rashifal April 2023

यह महीना आपके लिए कुछ ख़ास नहीं रहने वाला है। माह की शुरूआत में निराशा आपको घेर सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती हैं। दुर्घटना भी हो सकता है संभलकर रहें। क्षय रोग और रक्त विकार जैसी बीमारी हो सकती है। आप में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, अतः अपने व्यवहार में संयम बरतें। इस महीना आपको सफलता प्राप्त करने लिए कठिन मेहनत करना पड़ेगा । प्रथम सप्ताह में व्यय अधिक हो सकता है खर्च पर नियंत्रण रखें। यदि आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे है तो मेहनत अधिक करनी पड़ेगी इस बात का जरूर ध्यान रखें।

बौद्धिक कार्यों में आपकी रूची नहीं रहेगी। भूमि-भवन का क्रय-विक्रय करना ठीक नहीं होगा।  गृह-निर्माण का काम शुरू करने से भी बचें। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल नहीं है।  माता के स्वास्थ्य की देख-भाल करें। यह माह सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना प्रबल है। इस समय रक्तस्राव, मलेरिया, टाइफ़ायड. कमर और हाथ-पैर में दर्द जैसी शिक़ायत हो सकती है।

हालाँकि माह के अंत तक स्वास्थ्य लाभ होने वाला है। नींद में कमी के कारण अनिद्रा होने की आशंका है संतान के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। आपअपने भाई-बहनों के साथ सामंजस्य बना कर रखें किसी कारण मतभेद हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं अतः सावधानी बरतें।

घर-परिवार से संबंधित व्यय अधिक हो सकते हैं। पुराने प्रेम-संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यवसाय से संबंधित फ़ैसले में जल्दबाज़ी न करे अन्यथा नुक्सान हो सकता है। यात्रा करना उचित नहीं है। भाग्य को छोड़कर कर्म करे। अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दे।

वृष राशिफल अप्रैल 2023| Taurus Rashifal April 2023

यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और साहस से काम ले। मान-मर्यादा में कमी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी का चक्कर लग सकता है संभलकर रहे। सकारात्मक सोच रखे सब ठीक हो जाएगा। यात्रा का योग है अपने घर से दुर जा सकते है। शनि और मंगल के सप्तम भाव में होने से पार्टनरशिप में यदि कोई काम कर रहे है तो संभलकर रहे आपके साथ धोखा भी हो सकता है।

शत्रुओ से सावधान रहें, किसी के ऊपर आँख मुँदकर विश्वास न करें। यदि नौकरी कर रहे है तो परिवर्तन हो सकता है। अपने स्वास्स्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दे आँख तथा त्वचा सम्बन्धी बिमारी हो सकती है। चोट लग सकती है हाथ पाँव में दर्द हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

प्रेम-संबंधों में उतार-चढाव रहेगा सूझ-बूझ से काम लें। यात्रा के दौरान सावधान रहें। नए मित्र बनने की प्रबल सम्भावना है। कार्यस्थल पर अपनी वाणी में संयम बरतें। आपको कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है।

मिथुन राशिफल अप्रैल 2023 | Gemini Rashifal April 2023

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। महीने के शुरूआत में स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ा सकता है परन्तु घबराने की बात नहीं है धैर्य रखे सब अनुकूल रहेगा। ब्लड प्रेशर और बुखार की शिक़ायत हो सकती है। इसलिए ग़ुस्से पर काबू रखें। खान-पान मौसम के अनुरूप ही करे। अपने संतान तथा माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

व्यवसाय में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता मिलने के प्रबल सम्भावना बन रही है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपस में मनमुटाव हो सकता है। बाद में सब ठीक हो जाएगा।

परिवार के ऊपर थोड़ा समय देना आपके लिए शुभ होगा। नया प्रेम सम्बन्ध बन सकता है। ज़मीन-ज़ायदाद से जुड़े क़ानूनी मसलों में सफलता मिलेगी। कमीशन से जुड़े लोगों को धनलाभ  की सम्भावना है। सट्टेबाज़ी से जुड़े कामो में पूरी सावधानी बरतें। व्यवसाय का विस्तार होगा।

कर्क राशिफल अप्रैल 2023 | Cancer Rashifal April 2023

यह माह यात्रा, मनोरंजन और मौज़-मस्ती के लिए बहुत ही अच्छा  है। क़ारोबार में प्रगति का संकेत नज़र आ रहा है। कार्यस्थल पर मान-सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव संभव है। आप अपनी योग्यता को बढाने के लिए प्रशिक्षण का सहारा ले सकते हैं। कुछ प्रभावशाली के साथ सम्बन्ध बन सकता है। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता और सहनशीलता लाना ज़रूरी होगा।

अपने कार्यों की योजना बनाते समय दूरदर्शिता का भाव रखना आपके लिए लाभकारी होगा। अपनी वाणी में संयम लाने का प्रयास करें। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर संबंध बनाकर चलना आपके हित में होगा। अपने कार्यों के लिए किसी अन्य के ऊपर निर्भर होने से बचें।

इस माह में आपकी सेहत सामान्य रहने रहने वाली है। तनाव और क्रोध करने से बचें, इससे आपकी मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का कद्र करना आपकी सभी समस्याओं की दवा है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। विपरीत लिंग से सम्बन्ध के कारण समाज में आपकी छवि भी ख़राब हो सकती है। यात्रा से परेशानी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा पार्टनरशिप में कार्यो में सफलता मिल सकती है। अनावश्यक रूप से पैसे ख़र्च करने से परहेज़ करें।

सिंह राशिफल अप्रैल 2023 | Leo Rashifal April 2023

अप्रैल माह के आरम्भ में सिंह राशि के लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में रुकावट के कारण आप मानसिक रूप से परेशान होंगे और इसी कारण उत्साह और प्रसन्नता की कमी आएगी। कुछ छोटे कार्यों से संबंधित यात्राएँ आपके लिए शुभ रहेंगी। घर में वातावरण सुखद रहेगा। नया क़ारोबार का विकसित होगा। इस माह में आपको थोड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं।

पारिवारिक संबंध मिले-जुले रहेंगे। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता जी की तबियत ख़राब हो सकती है।आय में अस्थिरता बने रहने की संभावना है। कार्यक्षत्र में किस्मत आपके साथ चलेगी। आपकी सारी योजनाएँ इस माह पूरी हो सकती हैं।जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।यदि कुछ क़ानूनी विवाद हैं तो माह के मध्य में ऐसे मुद्दे सुलझने की संभावना है।

भाग्य पक्ष मज़बूत होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने से उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी को भी हानि  पहुंचाना आपके लिए भारी पड़ सकता है।

कन्या राशिफल अप्रैल 2023| Virgo Rashifal April 2023

अप्रैल माह आपके लिए बहुत शुभ और आनन्ददायक रहने वाला है। यह महीना  धन और पारिवारिक सुख में बढोत्तरी के साथ साथ व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी उन्नतिदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेम प्रसंगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम विवाह में बदल सकता है। दाम्पत्य-जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अचानक लाभ मिलने की संभावना बनेगी।

आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परन्तु अपनी आँखों के प्रति सचेत रहे। पेट संबंधित बीमारियाँ हो सकती हैं। वहीं माता जी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। संतान पक्ष से आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। बच्चों के साथ मधुर संबंध बनाए रखे। अपनी वाणी में संयम बरते। यात्रा करना शुभ नहीं होगा हा छोटी यात्रा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपकी ज़िम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ेगा। व्यावसायिक  साझेदारी से लाभ मिलेगा। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। झूठे वादें न करें, इससे आपकी विश्वसनीयता बनी रहेगी।  व्यवसाय का विस्तार होगा परन्तु जल्दबाजी न करें।

तुला राशिफल अप्रैल 2023 | Libra Rashifal April 2023

यह मास आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है रूकावट का दौर चल रहा है विवेक और बुद्धि से काम लेना ही श्रेयस्कर होगा। विशेष  रूप से आर्थिक मामलों में। यदि आप व्यावसायिक कार्य कर रहें है तो सतर्क हो जाने में ही भलाई है अन्यथा धन का नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है।

यदि आप नौकरी करते हैं तो अचानक व्यय की स्थिति बन सकती है। यदि आप विवाह योग्य हैं तो आपके लिए यह अच्छा समय है। यदि मकान लेना चाहते है तो सफलता मिल सकता है अर्थात् प्रोपर्टी फ्लैट में धन खर्च हो सकता है। छात्रों को अपने मेहनत का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

वृश्चिक राशिफल अप्रैल 2023 | Scorpio Rashifal April 2023

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल इसके कारण आपका अहंकार और क्रोध बढ़ेगा परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य तथा पारिवारिक जीवन में परेशानी आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें । यदि कुंडली में अशुभ ग्रहों यथा शनि मंगल राहु, केतु की महादशा या अन्तर्दशा चल रही है तो सतर्क हो जाए जमीन जायदाद को लेकर परेशानी आ सकती है।

कोई भी निर्णय बड़े ही सोच समझकर लेने में ही भलाई होगी। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है अन्यथा सफलता असफलता बदल सकती है। धन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। धन हानि का योग बन रहा है अत: सोच समझकर ही कोई निर्णय लें।

धनु राशिफल अप्रैल 2023| Sagittarius Rashifal April 2023

यह माह आपके लिए सुख प्रदान करने वाला है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और शुभ समाचार  भी मिलेगा।  यदि आप या आपकी संतान कोई प्रतियोगिता में बैठने जा रही है तो सफलता के पूरे-पूरे योग बन रहे है। धन का स्वामी शनि व्यय भाव में बैठकर धन भाव को देख रहे हैं खर्च बढ़ेगा अनावश्यक व्यय हो सकता है इससे बचें।

नियोजित खर्च करें तो अच्छा रहेगा।भाई बहन के ऊपर खर्च करना पड़ सकता है। पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थानान्तरण हो सकता है। घर परिवार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में सुख सुविधायों के ऊपर खर्च हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

मकर राशिफल अप्रैल 2023 | Capricorn  Rashifal April 2023

मकर राशि का स्वामी शनि कुम्भ राशि में बैठा है इस कारण यह मास आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके कार्य क्षमता में बृद्धि होगी। यदि आप छात्र हैं और कहीं प्रवेश लेना चाहते है तो सफलता मिलेंगी। अपनी वाणी का लाभ लेने की भरपूर कोशिश करें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है यदि आप पहले से ही रोगी हैं तो रोगों के बढने की आशंका रहेगी।

वैसे यदि रोगी नहीं हैं तो कोई बात नहीं। मौसम के अनुरूप भोजन करें स्वास्थ्य रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। आप किसी धार्मिक समारोह में भाग लें सकते हैं। अपने प्रयास से भूमि भवन का लाभ मिल सकता है हां इसके लिए कठिन मेहनत करना पड़ेगा और मेहनत जितना करेंगे  उतना लाभ नहीं मिलेगा।

निवेश करने से बचें। किसी के ऊपर आँख बंद करके भरोसा न करें। आपके व्यापार की योजनाएँ धीमी गति से आगे बढ़ेंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छा अवसर है। अनियोजित खर्च से बचें।  आलसी होने से बचें। बच्चों को लेकर थोड़ा गंभीर रहें और उनके साथ दोस्ताना व्यवहार बनाएँ रखें।आपके जिद्दी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्यों के मध्य अनबन हो सकती है। भाई-बहन के बीचे संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है।

कुम्भ राशिफल अप्रैल 2023 | Aquarius  राशिफल April 2023

यह महीना कुम्भ राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से अनुकूल नहीं है। दाम्पत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं है। अगर बृहस्पति की दशा चल रही हो तो पार्टनरशिप में कोई काम हो सकता है। भाई बहनों का  सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से सावधान रहें वहां धोखा मिलने की संभावना है । इस महीने यदि आप नौकरी में है तो पदोन्नति हो सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। ख़र्चों में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना है।

परिवार के सदस्यों के मध्य शांति और सद्भाव बना रहेगा। शेयर बाज़ार या सट्टेबाज़ी में निवेश से लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्ध हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा सम्भव है। इस महीना में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती। स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेकार के तनाव में न रहें। यदि आप विवाह करना चाहते है तो विवाह का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में रुचि के कारण आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिफल अप्रैल 2023| Pisces Rashifal April 2023

मीन राशि वालो के लिए यह समय सामान्य रहेगा। सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी।  समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढेगी। कार्यो में जो बाधा आ रही थी वह दूर होने वाला है। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। यात्रा का भी योग बन रहा है भ्रमण करने के लिए भी आप जा सकते है।  व्यवसाय के क्षेत्र  सफलता देर से मिलेगी धैर्य बनाये रखे।

कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है।  छोटी यात्रा आपके योग में है।  मित्र मंडली में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारी अपने क़ारोबार के विस्तार के बारे में योजना बना सकते हैं। आप आध्यात्मिकता और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। काम के दबाव को अपने ऊपर हावी न होने दें।

आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेनदारी और देनदारी से बचें, क्योंकि यह आपके लिए तनावपूर्ण हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा को बचाए रखे कोई हानि पहुँचा सकता है सावधान रहें। पैसा कमाने के लिए गलत रास्ता जरूर अपनाएँ अपना आत्मविश्वास बढ़ाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *