राशिफल सितम्बर 2022 | Rashifal September 2022

राशिफल सितम्बर  2021 | Rashifal September 2021राशिफल सितम्बर 2022 | Rashifal September 2022 का फल चन्द्रराशि के आधार पर लिखा गया है। जन्मकुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है व्यक्ति का राशि वही होता है जैसे यदि चन्द्रमा कर्क राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि कर्क होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी।

आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखे। सितम्बर 2022 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

मेष राशिफल सितंबर 2022

आपको परिश्रम एवं पराक्रम से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह समय बहुत अच्छा नहीं है अतः अपने आप सहज भाव बनाएं रखें अन्यथा प्यार में ब्रेक हो सकता है। परिवार में शुभ एवं मंगल कार्य भी होंगे परंतु संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। इस समय आपको गुप्त शत्रुओं के कारण परेशानी हो सकती है।

उपाय
हनुमत आराधना करें मनोकामना पूर्ण होगी।

वृष राशिफल सितंबर 2022

इस समय आपके चतुर्थ भाव में सूर्य होने से आय कम एवं खर्च अधिक रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ से धन नष्ट होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ ख़राब रह सकता है। संतान संबंधी कष्ट एवं चिंता बढ़ेगी। मन में अशांति व क्रोध की अधिकता से कोई बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

उपाय
अमावस्या के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करना कल्याणकारी रहेगा

मिथुन राशिफल 2022

इस महीना आपके मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय को लेकर परेशानी रहेगी धैर्य बनाएं रखें यूं माने इस समय आपकी धैर्य की परीक्षा हो रही है अतः अपने को संयमित रखे आपके सभी कार्य पुरे हो जाएंगे। दिनांक 10 के बाद अचानक लाभ होगा परंतु किसी भी प्रकार के लेनदेन करते समय विशेष सावधानी रखें। यदि आशा के अनुरूप लाभ चाहते हैं तो पारिवारिक सहयोग अत्यंत आवश्यक होगा। अपने परिवार के सहयोग से आप आर्थिक प्रगति होगी।

उपाय
दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन कवच पाठ करें।

कर्क राशिफल सितंबर 2022

इस मास धनागम के साधनों में वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो वह कार्य परिवार के सदस्यों के सहयोग से पूरा होगा। धर्म-कर्म के शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। इस समय मानसिक तनाव एवं मन अशांत और असंतुष्ट रह सकता है।

उपाय
शिवस्तोत्र या शिवजी के पंचाक्षरी मंत्र “ॐ शिवाय नमः” का मानसिक जप करें ।

सिंह राशिफल सितंबर 2022

इस महीने आशा के अनुरूप कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु इसके लिए संघर्ष एवं अथक परिश्रम करना पडेगा। इस समय आप धन निवेश करने की नई-नई योजनाएं बनाएंगे। यात्रा का योग बन रहा है और इस खर्च भी अधिक होगा। स्वास्थ्य संबंधी विशेष सावधानी रखें। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें यदि योग करते हैं तो उसका विशेष लाभ मिल सकता है।

उपाय
किसी काम प्रारम्भ करने से पहले पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

कन्या राशिफल सितंबर 2022

सितम्बर महीना में धन लाभ एवं उन्नति के अवसर मिलेंगे परंतु शनि की ढैया के कारण समुचित लाभ में कमी रहेगी। यदि सरकारी कर्मचारी हैं तो स्थान परिवर्तन तथा प्रमोशन का योग बन रहा है।

उपाय
एक पौधा लगाकर नियमित उसमे जल दें।

तुला राशिफल सितंबर 202

इस महीना आपके व्यवसायिक कार्य में प्रगति होगी आपका व्यापार में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्य के प्रति रूचि बढ़ेगी। दिनांक 9 से मानसिक तनाव बढ़ेगा इसका मुख्य कारण होगा संसाधन का आभाव होना। शारीरिक कष्ट का योग बन रहा है सिर, नेत्र एवं गुप्त रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय
सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशिफल सितंबर 2022

इस महीने आपके दशम भाव में सूर्य होने से व्यवसायिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेंगी। व्यवसायिक हालात धीरे-धीरे अनुकूल होने से पराक्रम और पुरुषार्थ में बढ़ेगा परिणामस्वरूप कुछ बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। भूमि वाहन आदि सुख साधनों पर विशेष खर्च होंगे।

उपाय
बंदर को गुड़ और चना खिलाएं।

धनु राशिफल सितंबर 202

शनि के प्रभाव से व्यवसायिक क्षेत्रों में यथोचित लाभ में कमी रहेगी परंतु व्यवसाय क्षेत्रों में नए गठजोड़ और नए समीकरण भाग्य वृद्धि कारक होंगे 16 के बाद कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी आर्थिक हालात पहले से बेहतर होगा

उपाय
तिलक के रूप में चन्दन का प्रयोग करें।

मकर राशिफल सितंबर 2022

अष्टम भाव में सूर्य ग्रह के होने से स्वास्थ्य के ऊपर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अतः स्वयं को स्वस्थ्य रखने के लिए भरपूर प्रयास करें। व्यवसाय के क्षेत्र में अनेक उलझनों का सामना करना पर सकता है। पारिवारिक सहयोग में भी कमी रहेगी। अपनी वाणी पर लगाम बनाए रखें।

उपाय
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

कुंभ राशिफल सितंबर 2022

इस मास विघ्न बाधाओं के बावजूद धन लाभ एवं कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन का विचार बन सकता है। यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। प्रिय बंधु से मुलाकात होगी। महीना के अंत में स्त्री सुख में वृद्धि होगी। इस समय कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय संघर्षपूर्ण रहेगा।

उपाय
शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करें।

मीन राशिफल सितंबर 2022

इस महीना आपके घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के सहयोग से नया कार्य आरंभ होगा। अध्ययन के क्षेत्र में सफलता एवं घरेलू सुखों में वृद्धि होगी। दिनांक 17 से सूर्य की दृष्टि रहने से सरकार की ओर से लाभ मिल सकता है। जीबन में भागदौड़ बना रहेगा इस कारण क्रोध व उत्तेजना भी बढ़ेगी।

उपाय
विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *