सूर्य का कन्या राशि में गोचर का राशिफल 2015

सितम्बर 2015 को सूर्य (Sun) कन्या राशि में प्रवेश किया है आइये जानते है सूर्य का कन्या राशि में गोचर का राशिफल 2015 क्या कहता है। सभी राशियों पर इसका क्या क्या प्रभाव पड़नेवाला है। सूर्य 17 सितम्बर से लेकर 17 अक्टूबर तक कन्या राशि में भ्रमण करेगा इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग- अलग रूप में पड़ेगा अतः इस एक महीना की अवधि में जातक को क्या करना चाहिए तथा क्या नहीं करना चाहिए का विचार करते हैं।

कन्या राशि पृथ्वी तत्व, द्विस्वभाव तथा स्त्री राशि है और सूर्यदेव का इस राशि पर गोचर से जातक/व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। यद्यपि लोगो में अपने कार्यो के लेकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहेगा।सभी राशियों पर इसका प्रभाव अच्छा नहीं होगा यह आवश्यक नहीं है। कन्या राशि में सूर्य, चन्द्र और मंगल के नक्षत्र आते हैं और इस नक्षत्र के स्वामी जिस-जिस भाव का स्वामी होगा उस उस भाव से सम्बंधित फल की प्राप्ति होगी।

Rashi chakra-min

मेष राशि(Aries Sign)

मेष राशि वालो के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर फायदेमंद ही होगा। परन्तु स्वास्थ्य, संतान तथा प्रेम को लेकर परेशानी होगी अतः अवश्य ही सचेत रहे। अपने ऊपर पूर्ण  विश्वास रखें सभी समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएगी। वाहन ध्यानपूर्वक चलाये अन्यथा नुक्सान हो सकता है।

वृषभ राशि(Taurus Sign)

इस राशि वालो के लिए मिलाजुला असर रहेगा प्रत्येक क्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। यह महीना आपका अपने लिए होगा अतः अपने सामर्थ्य का भरपूर उपयोग करे और समस्या से निजात पाये। संयमित जीवन व्यतीत करने की कोशिश करे यदि नशे का लत है तो फिलहाल छोड़ दे तो अच्छा रहेगा क्योकि नुक्सान दे सकता है। प्रेम के मामले में परेशानी आ सकती है सामंजस्य बना के रखे अहंकार को सामने नहीं आने दे। अधिकारियो से लाभ का योग है। संतान कष्ट संभव है। नया कार्य मिलेगा।

मिथुन राशि(Gemini Sign)

मिथुन राशि से कन्या राशि चतुर्थ स्थान में है अतः पारिवारिक रिश्तो में उतार चढ़ाव रहेगा जिससे मानसिक रूप से परेशान हो सकते है घबराने की आवश्यकता नहीं है किसी भी परिस्थिति में अहंकार को सामने न आने दे सब ठीक हो जायेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। नए सम्बन्ध बनेगे इष्ट मित्रों से लाभ मिलेगा। रोमांस का भी मौका मिलेगा उसका आनंद ले। व्यापार में उन्नति होगी। सरकार से लाभ मिल सकता है। माताजी के स्वास्थ का विशेष पर ध्यान दे।

कर्क राशि (Cancer Sign)

कर्क राशि वाले लड़ाई-झगड़ा छोड़कर प्यार को ही अपना जीवन साथी बना ले अच्छा रहेगा।  उदार चरितानाम तू वसुधैव कुटुंबकम अर्थात अपने चरित्र को उदार बनाये तथा इस पृथ्वी पर रहने वाले सभी  प्राणियों को बंधू बांधव माने। मधुर वचन आपको मान-प्रतिष्ठा दिलाएगा। कोई भी फैसला लेना हो तो विवेक का इस्तेमाल करे कल्याण होगा।

सिंह राशि (Leo Sign)

सिंह राशि से कन्या राशि दूसरे स्थान पर है द्वितीय स्थान धन वाणी तथा नेत्र आदि का होता है अतः इससे आपको नेत्र तथा वाणी विकार सम्बन्धी परेशानी हो सकती है। सूर्य गोल्ड (gold) का भी कारक है इसलिए आप बहुमूल्य सामान भी खरीद सकते है भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते को मधुर बना कर रखे। व्यवहार कुशल बने लाभ ही लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo Sign)

दूसरे के लिए भी जीना सीख लीजिये। घर गृहस्थी में आने वाली छोटी-छोटी चीजो पर ध्यान दे तथा उसे यथाशीघ्र अवश्य ही पूरा करे। क्रोध पर नियंत्रण रखे।प्रेमिका /प्रेमी तथा पत्नी के ऊपर व्यय करे आपको फल भी अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। खर्च शुभ कार्यो के ऊपर ही करे। भाई-बंधू का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही ले।

तुला राशि (Libra Sign)

जीवन पथ पर आने वाले प्रत्येक क्षण का भरपूर आनंद उठाये और घर परिवार को भी आनंद का मौका दे। अवसर की तलाश में रहे और तत्क्षण उसका उपभोग करे। यात्रा से लाभ होगा। जियो और जीने दो को व्यवहार में लाये। खर्च होगा परन्तु घबराये नहीं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Sign)

इस राशि वाले की लिए तो कन्या का सूर्य लाभ स्थान में है अतः लाभ ही लाभ है। कार्यस्थल में  पदोन्नति (promotion) हो सकती है प्रयास प्रारम्भ कर दें। आपके कार्य का दायरा बढ़ेगा। सरकार और सरकारी अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य हो सकता है। साहस के साथ-साथ नम्रता का भी परिचय दीजिये। विद्यार्थी है तो किसी कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। सबसे मधुर सम्बन्ध बनाकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius Sign)

धनु राशि वालो के लिए सूर्य गोचर में कर्म स्थान में होगा अतः व्यवसाय में उन्नति होगी। नया कार्य प्रारम्भ होगा। यह महीना आपके लिये ठीक रहेगा। प्रॉपर्टी की भी खरीद बिक्री हो सकती है। भाग्येश सूर्य के गोचर में दशम स्थान में होने से भाग्योदय होगा। यदि थोड़ी बहुत परेशानी आई भी तो समाप्त हो जायेगा।

मकर राशि (Capricorn Sign)

इस समय सूर्य अष्टमेश होकर आपके भाग्यस्थान में होगा यह अच्छा नहीं होगा भाग्य में रुकावट आएगा। कार्यो के प्रति उदासीनता होगा। अपने भी रूठ सकते है अतः विवेक से काम करे सब ठीक हो जाएगा। पारिवारिक जीवन ठीक ही रहेगा विशेष परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

कुम्भ राशि (Aquarius Sign)

सूर्य अष्टम स्थान में होगा पत्नी से मधुर सम्बन्ध बनाकर रखे कोई उपहार लाकर अवश्य दे सब कार्य सरल हो जायेगा अन्यथा परेशान हो सकते है। खाने पीने का विशेष ध्यान रखें नशे से दूर रहे। अपने ऊपर नियंत्रण रखे नहीं तो काम खराब हो सकता है। पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces Sign)

व्यक्तिगत जीवन में परेशानी आएगी, बिना किसी विशेष कारण के विवाद हो सकता है मानसिक संताप के शिकार हो सकते है अतः संयमित रहने का प्रयास करें। पत्नी से क्लेश कहासुनी होगी इसलिए अहंकार छोड़कर विवेक का परिचय दीजिये। अन्यथा विवाहविच्छेद(divorce) भी सकता है अथवा उसका तात्कालिक कारण बन सकता है। पार्टनरशिप में यदि कोई कार्य कर रहे है तो संभल जाए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *