Monthly Rashiphal December 2015 – मासिक राशिफल दिसम्बर 2015

Monthly Rashiphal December 2015 – मासिक राशिफल दिसम्बर 2015, का राशिफल चन्द्रराशि के आधार पर किया गया है। कुंडली  में चन्द्रमा जिस राशि में होता है वह व्यक्ति उसी राशि का होता है जैसे यदि चन्द्रमा मिथुन राशि में है तो उस व्यक्ति का राशि मिथुन होगा अतः व्यक्ति को मिथुन राशिफल देखना चाहिए। वैसे ही नाम के प्रथम वर्ण के आधार पर भी राशि का निर्धारण किया जाता है जैसे यदि आपका नाम दी,दू,ठ,दे,दो,चा,ची वर्ण से आरम्भ हो रहा है तो आपकी मीन राशि होगी। आपको अपना राशिफल अथवा भविष्यफल इसी राशि के अनुसार देखना चाहिए। दिसम्बर 2015 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

Monthly Rashiphal Aries December 2015/ मासिक राशिफल मेष दिसम्बर 2015

मेष राशि — मेष राशि वालो की शनि देव की ढैया चल रही है जिससे मानसिक परेशानी बानी रहेगी।   शुक्र की दृष्टि होने से मिश्रित फल प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उन्नति तथा लाभ के सुवसर अवश्य ही मिलेगा। वाहन आदि पर खर्च हो सकता है। बिगड़े कार्यो अथवा अनसुलझे कार्यो में सुधार होगा। किसी बाहरी मित्र के द्वारा धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाये रखे।

क्या करना चाहिए ?

  • श्री हनुमान चालीसा पाठ करे कल्याण होगा।
  • सुन्दर कांड का पाठ करना भी अच्छा रहेगा।

Monthly Rashiphal Taurus December 2015/ मासिक राशिफल वृष, दिसम्बर 2015

वृष राशि — महीने के प्रारम्भ में इस राशि पर शनि तथा सूर्य की दृष्टि पड़ रही है सूर्य चतुर्थ भाव का स्वामी है अतः प्रॉपर्टी से सम्बंधित समस्या आ सकती है जमीन जायदाद को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। शनि योगकारक ग्रह होने से आपके लिए शुभ फल देगा। व्यवसाय में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। यद्यपि आय सीमित होगा फिर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। आय  के साधन लगातार बनते रहेंगे। महीने के अंतिम भाग में कुछ बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। तथा धन का भी लाभ होगा।

क्या करना चाहिए ?

श्री सूक्त का नियमित पाठ करे धन एवं आय की वृद्धि होगी। 

Monthly Rashiphal Gemini December 2015/ मासिक राशिफल मिथुन, दिसम्बर 2015

मिथुन राशि – मिथुन राशि के ऊपर राशि स्वामी बुध की दृष्टि पर रही है जिससे आप में पराक्रम एवं उत्साह की वृद्धि होगी। परिवार का माहौल ठीक रहेगा किसी शुभ कार्यो में खर्च हो सकते है।  छात्र के लिए शुभ समय है मन लगाकर पढ़े अवश्य ही लाभ होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सहायता से आय के साधन में वृद्धि के योग बनेगा। स्वास्थ पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी के योग बन रहा है। प्रतियोगी  बने अवश्य लाभ होगा।

क्या करना चाहिए ?

दुर्गा पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Monthly Rashiphal Cancer December 2015/ मासिक राशिफल कर्क, दिसम्बर 2015

कर्क राशि —  आपकी राशि पर केतु की पंचम दृष्टि पड़ने से मानसिक क्लेश हो सकता है। अन्य किसी भी ग्रहों की दृष्टि नहीं होना शुभ संकेत है। कर्म /व्यवसाय का स्वामी मंगल तृतीय स्थान में होने से व्यवसाय में वृद्धि होगी परन्तु जल्दीबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान दे सकता है। भाई तथा मित्र से सावधान रहे मुख में राम बगल में छुरी का काम कर सकते है। अधिक व्यय से मन परेशान रहेगा। महीना के अंतिम सप्ताह में पारिवारिक उलझने बढ़ सकती है। अपने प्रेम को संभलकर रखे। यदि शेयर का कारोबार करते है तो सोच-समझकर खरीद-बिक्री करें।

क्या करना चाहिए ?

  • शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए और बताशा चढ़ाये।
  • प्रतिदिन शमी के वृक्ष से एक पत्ता तोड़कर अपने पास रखे शुभ होगा। 

Monthly Rashiphal Leo December 2015/ मासिक राशिफल सिंह , दिसम्बर 2015

सिंह राशि–आपकी राशि पर गुरु का संचार एवं शनिदेव की ढैय्या होने से मिलाजुला प्रभाव होगा। कोई न कोई नए कार्य आरम्भ हो सकते है या योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होगी।  स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धो में प्रगाढ़ता बनेगी।  प्रेम करने का अच्छा अवसर है अवसर का लाभ उठाये। बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। क्रोध बनते कार्य बिगाड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

क्या करना चाहिए ?

पीपल अथवा शमी के वृक्ष में जल दे आपके लिए शुभ होगा।

Monthly Rashiphal Virgo, December 2015/ मासिक राशिफल कन्या, दिसम्बर 2015

कन्या राशि –आपकी राशि में मंगल तथा राहु का संचार होने से व्यर्थ के भाग-दौड़ बना रहेगा।  अचानक खर्च बढ़ सकता है। क्रोध न करे क्रोध के कारण बहुत नुक्सान होने के योग बन रहे है।  सोच-समझकर ही कही निवेश करे अचानक कोई फैसला न ले। महीना के मध्य से बनते कार्यो में बाधा आ सकती है। वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है। संतान के सुख के ऊपर खर्च होगा। पत्नी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे है तो सावधान हो जाए। नेत्र दोष हो सकता है।

क्या करना चाहिए ?

  • दुर्गा सप्तशती का नियमित पाठ करे शुभ होगा।
  • किसी हिजड़े को दान दे कारोबार में वृद्धि होगी।

Monthly Rashiphal Libra, December 2015/ मासिक राशिफल तुला, दिसम्बर 2015

तुला राशि – महीने के आरम्भ में राशि स्वामी शुक्र का संचार रहेगा यह आपकेलिये शुभ है परन्तु अष्टमेश भी होने के कारण कार्यो में रुकावट भी आएगी। कुछ व्यवधान के बावजूद सभी कार्य अपनी गति से होते रहेंगे। नए वाहन के ऊपर खर्च हो सकता है। शनि के साढ़ेसाती के कारण महीना के  मध्य भाग में आय कम और व्यय अधिक होगा। बंधन योग बन रहा है अतः लड़ाई-झगडे से बचे नहीं तो जेल तक जाना पड़ सकता है।

क्या करना चाहिए ?

  • श्री सूक्त का नियमित पाठ करे शुभ होगा।
  • नियमित हनुमान मंदिर में जाना भी शुभ रहेगा।

Monthly Rashiphal Scorpio, December 2015/ मासिक राशिफल वृश्चिक, दिसम्बर 2015

वृश्चिक राशि — मासारम्भ में आपकी राशि पर सूर्य और शनि का संचार रहेगा। सूर्य का द्वादशेश (व्यय का स्वामी) होने से आपके लिए अच्छा नहीं होगा अचानक खर्च बढ़ेगा। शनि लाभेश तथा कर्मेश होकर आपके राशि में है तथा साढ़ेसाती भी चल रहा है जिसके कारण जितना लाभ सोच रहे है उससे कम लाभ मिलेगा। काम में आलस्य न करे अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप विशेष अवसर तथा उत्सव में जाना न भूले वहा जाने से मान सम्मान में वृद्धि होगी। दुर्घटना से बचे दुर्घटना का योग बन रहा है अतः सावधानी से गाडी चलाये। यात्रा का भी योग है वैसे यात्रा से बचना ही ठीक रहेगा।

क्या करना चाहिए ?

“मंगल भवन अमंगल हारी” का नियमित पाठ करे सब ठीक होगा  

Monthly Rashiphal Sagittarius, December 2015/ मासिक राशिफल धनु, दिसम्बर 2015

धनु राशि — इस मास मिश्रित फल मिलेगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। राशि स्वामी गुरु की पंचम दृष्टि होने सभी रुके हुए कार्य पूरा हो सकता है। मंगल की अशुभ दृष्टि होने से स्वास्थ खराब हो सकता है। पत्नी से अकारण क्लेश हो सकता है।  यदि पार्टनरशिप में कोई कार्य है तो ठीक नहीं है रिश्तो में दरार आ सकती है। क्रोध के ऊपर काबू रखें। कठिनाइयों के बावजूद निर्वाह योग्य धन की प्राप्ति होती रहेगी। किसी नवीन कार्य की  योजना बन सकती है। भाई-बहन एवं मित्रो से मनमुटाव हो सकता है। किसी कार्य के लिए जमा पूंजी (फिक्सड डिपॉज़िट) में से पैसे निकलने पड़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्यय पर विशेष ध्यान दे।

क्या करना चाहिए ?

  • वृहस्पतिवार का व्रत करे।
  • वृहस्पतिवार के दिन केले या चना दाल का दान करें।     
  • विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करे।

Monthly Rashiphal Capricorn, December 2015/ मासिक राशिफल मकर, दिसम्बर 2015

मकर राशि –राशि स्वामी शनि लाभ स्थान से अपने राही को देख रहा है यह शुभ स्थिति है। परेशानी आने का बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। बड़े भाइयो के सहयोग से लाभ मिल सकता है। आपको अपने अफसरों का सहयोग मिलेगा तथा नौकरी में तरक्की के शुभावसर भी मिलने की उम्मीद है। मास के उत्तरार्ध भाग में व्यवसाय के संबंध में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पद सकता है।  पारिवारिक सम्बन्धो में खटास आ सकती है।

क्या करना चाहिए ?

  • शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करे।
  • शमी वृक्ष में प्रतिदिन जल दे।
  • शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए।

Monthly Rashiphal Aquarius, December 2015/ मासिक राशिफल कुम्भ, दिसम्बर 2015

कुम्भ राशि — इस महीने शुरू में राशि स्वामी शनि तथा सूर्य का योग कर्म स्थान में बन रहा है अतः परिश्रम ज्यादा और लाभ अपेक्षा से कम मिलेंगे। कारोबार में प्रगति का योग है किन्तु घरेलू उलझनों के कारण मानसिक अशांति बनी रहेगी। बहुत नजदीकी मित्र आप को धोखा दे सकता है। खर्च बढ़ेगा।  अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे। आशा- निराशा के मिश्रित भाव आपके चहरे पर दिखाई देगा। किसी प्रियजन से मुलाक़ात होगी और आपको उससे लाभ मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचे।

क्या करना चाहिए ?

  • शनि स्तोत्र का नियमित पाठ करे।
  • पीपल वृक्ष में प्रतिदिन जल देना शुभ रहेगा। 
  • शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाए।

Monthly Rashiphal Pisces December 2015/ मासिक राशिफल मीन, दिसम्बर 2015

मीन राशि —मीन राशि पर केतु का संचार होने से शारीरिक परेशानी हो सकती है। मारकेश तथा भाग्येश मंगल की दृष्टि भाग्यवृद्धि के लिए धन का निवेश हो सकता है यह निवेश किसी पार्टनरशिप में भी हो सकता है।  परन्तु राहु मंगल के साथ बहिठा है अतः सोच-समझकर ही निवेश करे। जितना लाभ दिखाई दे रहा है आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। धन लाभ के अवसर मिलेगा।  पारिवारिक सुख-समृद्धि होगी। किसी निकट के बंधू-बांधव से मनमुटाव हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे आप बीमार हो सकते है।

क्या करना चाहिए ?

  • प्रत्येक वृहस्पतिवार को केले के पौधे का पूजन करे।
  • “ॐ नमः शिवाय” मन्त्र का नियमित पाठ करना शुभ रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *