Rashifal 2023 | राशिफल 2023 | भविष्यफल 2023

   Rashifal 2023 | राशिफल 2023 | भविष्यफल 2023  नववर्ष 2023 मंगलमय हो तथा नववर्ष के लिए मेरे तरफ से आपको तथा आपके माता-पिता तथा परिवार के समस्त सदस्यों की हार्दिक शुभकामनाये। नया साल आने  वाला है वाला है हम सभी सोचते रहते है कि देखते है यह वर्ष मेरे लिए कैसा होता है या यह साल तो मै बहुत ही परेशान रहा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की आने वाला साल जरूर ही शुभ और मनोकामना पूर्ण करने वाला हो। इस वर्ष मैं यह कार्य करूँगा या मेरा सब काम हो जाता तो अच्छा होता इत्यादि।

मैं आपको अपने इस राशिफल के माध्यम से बताने का प्रयास कर करूँगा कि नववर्ष 2023 किस कार्य के लिए अच्छा रहेगा और किस कार्य के लिए अच्छा नहीं रहेगा अथवा यह कार्य करना चाहिए या नहीं। मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने ज्योतिषीय अनुभव के आधार पर आपके  अंदर उठने वाले प्रश्नों का उचित समाधान कर सकू।

जन्मकुंडली में ग्रह की स्थिति

नववर्ष 2023 में आपके कुंडली में वर्ष के आरम्भ में गुरू मीन राशि में होंगे तथा 22 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।  शनि मकर में रहेगा परन्तु 16 जनवरी को शनि कुम्भ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु और केतु क्रमशःमेष तथा तुला में प्रवेश कर जायेंगे। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी पुरे साल सभी राशियों में भ्रमण करेगा और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा।

Rashifal 2017 | राशिफल 2017 | भविष्यफल २०१७

प्रस्तुत लेख के माध्यम से मेरा अथक प्रयास रहेगा कि आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालें ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके। यदि आप लग्न कुंडली तथा चन्द्र कुंडली दोनों की राशियों के फल को पढ़कर कोई कार्य योजना बनाते है तो अच्छा रहेगा। यह राशिफल वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है।

वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप वर्ष 2023 में होने वाली अनेनानेक घटनाओं से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे। आप जन्मकुंडली के लग्न की राशि तथा चंद्र राशि दोनों का फल अवश्य पढ़े पुनः कोई फैसला ले तो अच्छा रहेगा।

जरूर पढ़े 

Mesh Rashifal 2023 | मेष राशिफल 2023

 

मेष राशि | Aries Sign : चु,चे,चो,ल,ली,लू,ले,लो,अ

सामान्य फल 2023 | General Prediction 2023

मेष राशि वाले जातको की रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी साथ ही धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर आप  खर्च भी करेंगे। जनवरी से सितंबर के मध्य कोई लंबी यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा के लिए मन बनेगा और आप इसके लिए योजना भी बनाएंगे।

संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। संतान के ऊपर आपको खर्च करना पड़ सकता है। सावधानी बरते अच्छा रहेगा। रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करने में मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा। अपने पडोसी तथा भाई-बन्धु के साथ वाद-विवाद से बचें। आप स्वभाव से क्रोधी है अतः अपने क्रोध को संभाल कर रखे।

इस साल आप अपने कार्य को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ और उन्नति होगी।  सुख-सुबिधा के लिए आप खर्च करेंगे।  वाहन की खरीद बृद्धि कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध को संभलकर रखने में भलाई है प्रेम को प्रेम ही समझे कुछ और नहीं।

धन प्राप्त करने के लिए आपको अधक मेहनत करना पड़ेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।   माता- पिता धार्मिक यात्रा पर जा सकते है यदि इसके लिए आपका योगदान होता है तो आपके व्यवसाय के लिए शुभ रहेगा। नौकरी से अपने भाग्य का निर्माण करने का योग बन रहा है। अपने स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे………………………….आगे पढ़े

Vrish Rashifal 2023 : वृष राशिफल 2023

वृष राशि | Taurus Sign : –   इ,उ,ए,ओ,व,वि,वे,वो

सामान्य फल | General Prediction 2023

यह वर्ष आपके लिए मिश्रित प्रभाव देने वाला है। धन के मामले में यह साल कुछ नया सौगात दे सकता है। यदि साझेदारी में कोई काम कर रहे है तो जनवरी माह तक सावधान रहने की जरुरत है। संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।माता के प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखे।
पेट के रोगों के प्रति बिल्कुल ही लापरवाही न बरतें यह महीना आपको हॉस्पिटल तक पंहुचा सकता है। गैस, बदहजमी से जुड़ी समस्याएँ परेशानी में सकती है। जनवरी से मार्च तक आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अप्रैल महीना में खर्च बढ़ेगा सोच समझकर खर्च करे तो ठीक रहेगा। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपके व्यावसायिक स्थिति में परिवर्तन होगा आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। साझेदारी में काम करे परन्तु संभल कर आपके पार्टनर आपके ऊपर हावी हो सकता है। नए प्रेम संबंध का आनंद लेने का योग बन रहा है। एक दूसरे के साथ आप रोमांटिक क्षण का एहसास करेंगे। ——— ..आगे पढ़े

Mithun Rashifal 2023 :  मिथुन राशिफल 2023

मिथुन राशि (Gemini Sign ) क,कि,कु,घ,च,के,ह

सामान्य फल | General Prediction 2023

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है यह ग्रह बुद्धि तथा व्यापार का कारक ग्रह है। इस साल आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी । किसी नए कार्य का आरम्भ आपके द्वारा किया जायेगा कुछ समस्या आयेगी परन्तु अन्ततः आपको उसमें सफलता भी मिलेगी। आपको अच्छे लोगों से मिलने का मौका मिलेगा । नौकरी की तलाश में हैं तो अप्रैल बाद अवश्य ही नौकरी मिलेगी। यदि नौकरी में परिवर्तन के लिए सोच रहे है तो परिवर्तन भी संभव है। आप नयी संपत्ति या वाहन आदि के क्रय में भी निवेश कर सकेंगे और इसमें आपको लाभ भी मिलेगा।

यदि आप अपने मकान खरीदना चाहते हैं तो आप मकान खरीद पायेंगे। पुराने जायदाद को लेकर आपस में विवाद हो सकता है परन्तु मारपीट लड़ाई झगड़ा से बचाना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपके शत्रु भी अपने बन सकते हैं। अपने कार्यों में आपको सफलता मिलेगी और उस सफलता से आप आपके परिवार एवं समाज भी गौरवान्वित महशुश करेगा। After spending many hours working, we have selected the best online casinos in the world and divided them into convenient categories by country.

नए कार्यों की योजनाएँ बनेंगी तथा कार्यान्वित भी होगा। कार्यों में आ रहे व्यवधान भी समाप्त होंगे। अगर आप छात्र हैं तो आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। लॉटरी व सट्टे से आपका दूर रहना ही हितकर होगा। यदि आप शेयर बाज़ार से जुड़े हैं तो इस वर्ष लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। आप अपने कर्म और साहस के बल पर लक्षित मुकाम हासिल करेंगे। आय के अन्य स्रोत हासिल होंगे।अगर आपके साथ मुक़दमे से जुड़ा कोई विवाद है तो उनसे भी छुटकारा मिल सकता है।

प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतें तो बेहतर रहेगा। अपने जीबनसाथी पर बेवजह शक़ या कोई आरोप लगाने से पहले अनेक बार सोच ले तो अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा फिर भी सवास्थ्य को लेकर अवश्य ही गंभीर बने रहे। —-..आगे पढ़े

Kark Rashifal 2023 – कर्क राशिफल 2023

कर्क राशि | Cancer Sign : –  ही,हु,हे,हो,डा,डी,ड,डे,डो

सामान्य फल | General Prediction 2023

कर्क राशि वालों के लिए यह साल संघर्ष से युक्त रहेगा। आपको पारिवारिक जीवन में परेशानी आएगी। जनवरी महीना में आपको अपने पत्नी तथा संतान को लेकर कोई न समस्या आ सकती है इस कारण यह महीना संभलकर ही कोई निर्णय ले तो अच्छा रहेगा। परिवार के बीच आपसी मनमुटाव या वाकयुद्ध की प्रबल सम्भावना बनी रहेगी। संतान पक्ष को लेकर भी कोई परेशानी आ सकती है परन्तु जनवरी के बाद धीरे धीरे माहौल में सुधार होने लगेगा।

यदि आप प्रेमी या प्रेमिका की भूमिका निभा रहे है थोड़ा संभलके आपके लिए यह गाना अवश्य ही चरितार्थ होगा। प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है छोटी छोटी बातो का फ़साना बन जाता है आपको इस फ़साना से बचना है। अगर आप शादी-शुदा है तो प्रेम सम्बन्ध को लेकर पारिवारिक रिश्तो में परेशानी आ सकती है।

आपने जीवनशाथी के साथ मधुर रिश्ता बनाने की कोशिश जरूर करे। यदि आपका रिश्ता पहले से खराब चल रहा है और आप तलाक चाहते है तो यह समय आपके लिए अच्छा है। यदि कोई पार्टनरशिप में कार्य कर रहे है तो जरूर ही संभल जाए साझेदारी में दरार आ सकती है।

इस वर्ष आप अपने भाग्य को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे परन्तु कोई बात नहीं अंततः सफलता आपको मिलेगी। यदि आप छात्र है और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।इस वर्ष आपके स्वास्थ्य में उत्तर चढाव बना रहेगा। ….. आगे पढ़े

Singh Rashifal 2023 – सिंह राशिफल 2023

 

सिंह राशि | Leo Sign :- म,मु,में,मो,ता,टी,टु,टे

सामान्य फल | General Prediction 2023

सिंह राशि वालो के लिए यह साल कई मामलो में अच्छा रिजल्ट देने वाला है। यदि आप विवाह के लिए इंतजार कर रहे हैं तो विवाह में आने वाली सभी परेशानी समाप्त हो जाएगी और आपको इच्छित वर या वधु से विवाह हो जाएगा परन्तु यह तब जब आपकी कुंडली में शनि लग्न, तृतीय या पंचम भाव में बैठे हो । प्रेम संबंधों के लिए भी यह साल बढ़िया है। आपके प्रेम सम्बन्ध विवाह का रूप ले सकता है अतः इस सम्बन्ध में आप सकारात्मक कदम बढ़ा सकते है। आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

जनवरी माह में माता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे परन्तु कभी कभी नोकझोक संभव है। भाई -बंधू के साथ मिलकर कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। पेट में गैस आपको ज्यादा समस्या उत्पन्न कर सकता है। इसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते है।

आप इन्टरनेट से सम्बंधित कोई काम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। घटना दुर्घटना का योग बना हुआ है इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते। सावधानी हटी दुर्घटना घटी। वाद विवाद से बचे। पुराने केश मुक़दमा का फैसला बातचीत से होने की उम्मीद बनेगी और आपके ऊपर निर्भर होगा की आप क्या करते है फैसला आपके पक्ष में होगा। साझेदारी में नया काम प्रारम्भ हो सकता है अपनी पत्नी को साझेदारी बनाये तो अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षा का उत्तम परिणाम मिलेगा।……….आगे पढ़े

kanya Rashifal 2023 – कन्या राशिफल 2023

कन्या राशि | Virgo Sign :-  टो,पा, पी, पू, ण, ठ,पे,पो

सामान्य फल | General Prediction 2023

इस वर्ष आपके महत्वपूर्ण इच्छायों की पूर्ति होने वाली है वह है “विवाह”। यदि शादी की इच्छा है तो तैयार हो जाइये अप्रैल तक शहनाई बज जायेगी। मनपसंद जीवन साथी इस साल अवश्य मिल जायेगा। जनवरी माह तक अपने भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है अतः अपने धैर्य और विवेक का परिचय दे सब ठीक हो जाएगा शनिवार के दिन “हनुमान चालीसा” पढ़े लड़ाई झगड़ा कोसो दूर रहेगा । धन व्यय की संभावना अधिक दिख रही है अतः अनावश्यक खर्च से बचे। जमीन जायदाद को लेकर कोई परेशानी आ सकती है केश मुकदमा हो सकता है।
व्यापार की बात करे तो इस साल मिला जुला परिणाम देने वाला होगा। नए व्यापार में सफलता मिलने के आसार है। जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।
जीवनसाथी के साथ विचारों की लड़ाई हो सकती है। और इसी कारण दाम्पत्य रिश्तो में परेशानी आ सकती है। पत्नी से धन लाभ का योग बन रहा है परन्तु कुछ इन्तजार के साथ। माता पिता के साथ आपके सामान्य रिश्ते बने रहेंगे। विलासिता सम्बंधित खरीद बिक्री में पिता का सहयोग मिलेगा।
इस साल आपको अपने स्वास्थ सम्बंधित कोई न कोई परेशानी हो सकती है अतः अनदेखा न करें तो अच्छा रहेगा इससे बचाव के लिए प्रत्येक शनिवार को “छायापात्र” दान करे तो अच्छा रहेगा। समय के साथ चले मौज करे।,,.आगे पढ़े

Tula Rashifal 2023 |  तुला राशिफल 2023

तुला राशि  | Libra Sign : –  रा,री,रू,रे,ता,ति,तु,ते

सामान्य फल | General Prediction 2023

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह वर्ष आपको मिश्रित फल देने वाला है। साल के शुरुआत से ही तुला राशि वाले व्यस्त रहेंगे। आपमें संकेतात्मक पक्ष का विकास होगा जिसके कारण रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी। ख़राब रिश्तों में बड़े परिवर्तन का अनुभव कर सकते हैं। साल की शुरुआत में धन आगम के योग बने हुए हैं। पैतृक धन का लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक लेन-देन में जल्दबाज़ी न करें, ऐसा करने पर नुकसान झेलना पर सकता है। दोस्तों या किसी अपने से धोखा मिल सकता है अतः सावधान रहे।

अपने किस्मत को लेकर कोई भी ऐसी वैसी आशंका न पाले निडर होकर किसी भी क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाइए खास कर अंतिम तीन महीनो में। आपके उच्चाधिकारी आपके कार्यो से खुश होकर आपको पारितोषिक भी देंगे। प्रोमोशन और सैलरी में बढ़ोत्तरी के योग भी हैं।

कैरियर को लेकर बहुत ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नही है। ऐसा करने पर आपके कार्यो पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने रचनात्मक कार्यो के प्रति विशेष रूप से ध्यान देने की जरुरत है। यदि निवेश करना पड़े तो बहुत सोच-विचार कर ही निर्णय लें नहीं तो मनोनुकूल लाभ की प्राप्ति नहीं होगी। अनावश्यक खर्च और कर्ज़ लेने से बचें।

परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर निरंतर चिंता बने रहने की उम्मीद है। अपने परिवार के प्रति प्राथमिकताओं का मूल्यांकन करना आपके लिए जरुरी होगा । प्रेमी या प्रेमिका के साथ मधुर सम्बन्ध बनाये रखे आपस में बातचीत करते समय गुस्सा न करें। प्रेम-संबंधों में सफलता मिलने की संभावना थोड़ी कम प्रतीत होती है। यात्रा आपके लिए लाभदायक हो सकती है। घर में मांगलिक कार्यो में खर्च हो सकता है। स्वास्थ को लेकर परेशान रह सकते है प्रथम छह महीना में हॉस्पिटल का चक्कर लग सकता है घबराये नहीं सब अपने आप ठीक हो जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन “केले में जल” दे या विष्णु सहस्त्र नाम का जप करे तो अच्छा रहेगा। ….आगे पढ़े

Vrishchik Rashifal 2023 |  वृश्चिक राशिफल 2023

वृश्चिक राशि  | Scorpio Sign :-  तो,न,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू

सामान्य फल | General Prediction 2023

इस वर्ष वृश्चिक राशि वाले जातक धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल चांस है। जनवरी तक शनि की लग्न तथा दशम भाव पर दृष्टि  है अतः इस महीने में व्यापार के सहयोगी के साथ अनबन हो सकती है। छात्रों के लिए यह साल खुशिया प्रदान करेगा। आपका प्रवेश मनोनुकूल स्थान पर हो सकता है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।  नौकरी से जुड़े लोग को कुछ अतिरिक्त अर्थ या प्रमोशन का चांस मिल सकता है।

यदि आप संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी संतान प्राप्ति के लिए सितम्बर तक का समय बहुत ही अनुकूल है अतः सोचे नहीं बस पापा बन जाइये समय किसी का इन्तजार नही करता। संतान की सफलता से आप प्रफुल्लित रहेंगे।

बंधू बान्धव के साथ रिश्तो में कड़वाहट आ सकती है। लग्न पर शनि की दृष्टि के कारण मानसिक तथा पारिवारिक समस्या जरूर ही बना रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने अधिकारियों के साथ मधुर सम्बन्ध बना कर रखने में ही भलाई है क्योकि मतभेद होने की  भी संभावना है। आगे पढ़े

Dhanu Rashifal 2023 | धनु राशिफल 2023

धनु राशि | Dhanu Sign :-  ये,यो,भ,भा,भी,भू,भे,ध,फ,ढ़

सामान्य फल | General Prediction 2023

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और इस साल आपके सुख स्थान तथा लक्ष्मी स्थान में बैठे है।  सुख और लक्ष्मी का संयोग बन रहा है आप  जितना कर्म करेंगे उससे कही अधिक मिलेगा। इस वर्ष धन की वर्षा होने वाली है यदि गुरु आपके कुंडली में शुभ फल देने की स्थिति में है और उसकी दशा भी चल रही है तो सोने पर सुहाग क्या कहना। मान प्रतिष्ठा के लिए भी यह वर्ष बहुत शुभ है।

आपके जो भी कार्य करेंगे लोग निश्चित ही सराहना करेंगे। यदि आप नौकरी कर रहे है तो आपकी पदोन्नति की भी प्रबल संभावनाएं हैं।  विद्यार्थियों के लिए भी यह अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी।

संतान के लिए यह वर्ष शुभ है। यदि संतान के इच्छुक हैं तो इस वर्ष आपको संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। समय अनुकूल है फैसला आपके हाथ में है। नए मकान खरीदने का प्रबल योग बन रहा है।  इस वर्ष आपको वाहन का भी सुख मिलेगा।  स्थान परिवर्तन भी संभव है। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।  जीवनसाथी के साथ अनबन तो होगा ही। मधुर सम्बन्ध बनाने की हर सम्भव कोशिश करे तो अच्छा रहेगा।

यदि स्वास्थ्य की बात करे तो आपको वायु और जोड़ों  से सम्बंधित  रोग होने का खतरा बना रहेगा। अपने खान पान और दिनचर्या को नियमित कर लें तो अच्छा रहेगा। …आगे पढ़े

Makar Rashifal 2023 | मकर राशिफल 2023

 

मकर राशि | Capricorn Sign  : –  भो,ज,जी, खी,खू,खे,खो,ग,गी

सामान्य फल | General Prediction 2023

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। शनि अभी अपनी ही राशि में बैठे है परन्तु जनवरी में धन स्थान में चले जाएंगे परिणाम स्वरूप कुछ दिन लाभ ही लाभ तो कुछ दिन खर्च ही खर्च कोई बात नहीं यह तो प्रभु की लीला और ग्रह नक्षत्र का खेल है ।

आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है अतः आपके पारिवारिक जीवन में परेशानी आना स्वाभाविक है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। अपने अहंकार और गुस्सा पर नियंत्रण रखना सीख ले फायदे में रहिएगा नहीं तो दुःख ही दुःख।

छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्तो में कड़वाहट हो सकती है। अप्रैल के बाद मकान या जमीन-जायदाद का लाभ संभव है। कोई नया कार्य प्रारम्भ कर सकते है।  अपनी पुरानी योजनाओ को आप इस वर्ष   मूर्तरूप प्रदान कर सकते हैं। आपके ऊपर परिवार का दायित्व बढ़ सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा परन्तु देर और कुछ कमी के साथ ।

 नई नौकरी के लिए आपको अप्रैल तक के समय का इंतज़ार करना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए शुभ समय है आपको प्रमोशन तथा कार्य-स्थल पर पूरा मान-सम्मान मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

नए प्रेम-प्रसंगों में व्यवधान आ सकता है अपनी बात कहने के लिए अनुकूल समय का इन्तजार करना श्रेष्ठकर होगा। जबरदस्ती करने से बचे ऐसा करने का मन करेगा। स्वास्थ्य को लेकर पूरी सावधानी बरते आपका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। व्यायाम करने से अवश्य ही लाभ मिलेगा।…आगे पढ़े

Kumbh Rashifal 2023 – कुम्भ राशिफल 2023

सामान्य फल | General Prediction 2023

कुम्भ राशि का स्वामी शनि 15 जनवरी तक लग्न भाव में होगा  तथा उसके बाद धन स्थान में अतः लग्नेश का सम्बन्ध धन स्थान से होने के कारण धन-धान्य की वृद्धि होगी। व्यापार की बढ़ोतरी होगी। साझेदारी में कोई काम हो सकता है। अपने काम में ईमानदारी बरतें अन्यथा नुक़सान हो सकता है। व्यापारियों और व्यापार से सम्बंधित लोगों के लिए वर्ष 2023 अच्छा रहने वाला है।  प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

नौकरी में प्रमोशन के योग दिखाई दे रहे हैं, अतः परिश्रम करते रहें सफलता मिलेगी परन्तु देर से।  यदि आप नई नौकरी की तलाश में है तो  इस साल आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह वर्ष अधिक म्हणत कराने वाला होगा याद करने के बाद भुलाने की बिमारी बढ़ेगी।  पढ़ते पढ़ते सर में दर्द की समस्या आ सकती है। पढाई में आलस्य बढ़ जाएगा हनुमान चालीसा का पाठ करे धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा।

पारिवारिक जीवन से सम्बंधित कोई भी फैसला उचित समय पर जरूर ले देर न करे।  जीवन साथी के साथ मधुर सम्बन्ध बनाये रखे। उनकी भावना ख्याल रखते हुए ही किसी निर्णय पर पहुचे।  फ़िज़ूलख़र्ची से बचे अनावश्यक व्यय के कारण आपको आने वाले समय में परेशानी भी हो सकती है।

अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है हां यदि शनि की दशा चल रही है तो घोड़े  के नाल का छल्ला पहन सकते है तथा बजरंगबाण का नियमित पाठ करें।..आगे पढ़े

Meen Rashifal 2023 – मीन राशिफल 2023

मीन राशि | Pisces :- दि,दु,दे,दो,थ,झ,चा,ची

सामान्य फल | General Prediction 2023

मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। गुरु 21 अप्रैल तक मीन  राशि में होगा उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। व्यापार की दृष्टि से यह स्थिति अच्छी है साझेदारी में कोई काम करने का अवसर मिलेगा परन्तु सोच समझकर ही कोई निर्णय ले क्योकि गोचर में शनि की भी दृष्टि पड़ रही है अतः कुछ तो गड़बड़ हो सकता है इसके लिए धैर्य का परिचय दे आपको  सब कुछ स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।

इस वर्ष आपको खूब मेहनत करना पड़ेगा यदि मेहनत से डर गए तो  सफलता में संदेह संभावित है। आपकी मेहनत ही रंग लाएगी। कार्यस्थल में किसी के ऊपर आँख मूंदकर विशवास न करे आपको ऐसा लगेगा की यह तो मेरे लिए काम कर रहा परन्तु परिणाम ठीक विपरीत मिलेगा। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको उचाईयो पर ले जाएगा।

नई नौकरी आसानी नहीं मिलेगी। कार्यस्थल पर अपने अधिकारियों तथा सहयोगी से तालमेल बनाकर चलना श्रेष्ठकर होगा। ऐसा करने पर लोग आप से प्रभावित होंगे और इसका पुरस्कार भी आपको देर सबेर अवश्य ही मिलेगी शेष प्रभु की मर्जी।

 

भाई बहन का भरपूर सहयोग मिलते रहेगा। माता पिता के साथ सम्बन्ध अच्छा रहेगा परन्तु पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। पारिवारिक समस्याओं को धैर्य से सुनें समझे और उसके बाद ही कोई फैसला करें।

अपने परिवार के सदस्यो के बीच  सकारात्मक सोच रखे। जीवन साथी के लिए कुछ समय अवश्य निकाले। यात्रा पर जाना ठीक रहेगा यात्रा सकून प्रदान करेगा तथा  सम्बन्धो में प्रगाढ़ता भी प्रदान करेगा।  यदि कोई प्रेम का सिलसिला चल रहा है तो आपको ग़लतफ़हमियों से बचना चाहिए एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे।

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखे। बुखार अथवा पेट से से सम्बंधित समस्याएँ हो सकती हैं। खान-पान पर विशेष ध्यान रखे। सब अपने आप ठीक हो जायेगा।…… आगे पढ़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *