शनि गोचर 2022 | मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि गोचर 2022 | मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि गोचर 2022 | मिथुन राशि पर प्रभाव . मिथुन राशि वालो के लिए शनि नौवें (भाग्य) और अष्टम ( मृत्यु ) स्थान का स्वामी होकर अष्टम स्थान में गोचर करेंगे। अष्टम स्थान में गोचर होने से जातक के जीवन में परिवार तथा व्यवसाय को लेकर अनेक परिवर्तन आएगा। मिथुन लग्न वालों के लिए शनि भाग्य भाव का स्वामी होकर गोचर में मृत्यु स्थान में होने से सामान्यतः यह समय आपके लिए शुभ और अशुभ दोनों फल देगा।

शनि गोचर 2022  | सामान्य फल | General Prediction

अष्टम स्थान से शनि की दृष्टि आपके कार्य भाव पर होगी जिसके परिमाम स्वरूप अचानक कार्य क्षेत्र में कोई न कोई परिवर्तन संभव है आपके सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि तथा स्थायित्त्व आएगी। किसी को धोखा देने से बचे नहीं तो उसका विपरीत प्रभाव मिल सकता है।

यदि आपकी जन्मकुंडली में शनि शुभ नहीं है तो आपको अपमानित भी होना पर सकता है। मानसिक संवेदना बढ़ सकती है। आपको कोई ना कोई तनाव अवश्य ही घेरे रहेगा। अचानक धन हानि का भी योग बन रहा है। गूढ़ विद्याओं के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको चैन की नींद तथा भोजन करने में भी परेशानी आ सकती है। जानें ! क्या आपकी कुंडली में धन योग है ?

वैवाहिक जीवन | Marriage Life

इस समय आपका किसी के साथ गुप्त सम्बन्ध बनने का योग चल रहा है इस कारण आपके दाम्पत्य जीवन में नोक-झोंक का दौर चलते रहेगा। यदि समय रहते अपने आपको नहीं संभाल पाएं तो डाइवोर्स तक की नौबत आ सकती है। इस कारण व्यवसाय में भी हानि हो सकती है।

पारिवारिक जीवन | Family Life

शनि के इस भाव में आने से किसी नजदीकी रिश्तेदार तथा जीवन साथी से दूर होने का शोक हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। अचानक पैतृक सम्पत्ति का लाभ मिल सकता है। पिता के लिए यह समय संकट का हो सकता है उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अपने विवेक का परिचय दें। यदि कोई केश मुकदमा पहले से चल रहा है तो अंतिम फैसला आ सकता है।

शनि गोचर 2022 | नौकरी | Service

यदि आप नौकरी कर रहे है तो नौकरी में बदलाव होने वाला है। बदलाव सोच समझकर करें तो ठीक रहेगा अचानक कोई फैसला लेने से बचे अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आप नौकरी नहीं कर रहे है और आप नौकरी की तलाश में है तो शनि देव का मकर में गोचर आपके लिए नौकरी अवश्य देगा।

व्यवसाय | Business

अष्टम भाव में शनि का गोचर होने से आप की रूचि नए कार्यों में बढ़ेगी। आप प्रतिदिन नई नई योजनायें बनायेगे तथा नए प्रयोग करने के लिए सोचेंगें परन्तु आलस्य के कारण करेंगे नहीं। आपकी प्रवृत्ति नए खोज या आविष्कारों में बढ़ेगी। इस कार्य में आपको सफलता भी मिलेगी। आर्थिक रूप से आपको थोड़ा सा संघर्ष करना पड़ सकता है। इससे कार्यों की विकास गति प्रभावित होगी। संघर्ष को सफलता में बदलने के लिए कृत संकल्प होना पड़ेगा। व्यावसायिक दृष्टिकोण से शनि का ट्रांजिट कुछ नया प्रदान करने वाला है। Grow Business Through Astrology

शनि गोचर 2022 | स्वास्थ्य | Health

अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अष्टम स्थान से शनि की दृष्टि दूसरे स्थान पर होगी अतः आपको आँख, कान, नाक, गला से सम्बंधित कोई न कोई बिमारी हो सकती है। यदि आप ज्यादा उम्र के हैं तो रतौंधी या काला मोतियाबिंद जैसी बिमारी हो सकती है। पेट से सम्बंधित बिमारी भी हो सकती है कोई ऑपरेशन आदि का भी योग बन रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *