शनि गोचर 2022 का प्रभाव | Saturn Transit Capricorn effects

शनि गोचर 2022 का प्रभाव | Saturn Transit Capricorn effects

शनि गोचर 2022 का प्रभाव | Saturn Transit Capricorn effects. शनि गोचर में मकर राशि में 28 अप्रैल 2022  तक भ्रमण करते रहेंगे उसके बाद कुम्भ राशि में चले जायेंगे । शनि पुनः वक्री होकर 12 जुलाई 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का मकर में गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों पर भिन्न भिन्न रूप में पड़ेगा। आइये जानते है कि शनि का धनु से मकर राशि में परिवर्तन से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों यथा माता-पिता, भाई-बंधू, धन,परिवार, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, भाग्य,  व्यवसाय, कर्म लाभ तथा व्यय इत्यादि पर कितना प्रभाव पड़ेगा।

शनि को अशुभ ग्रह माना जाता है परन्तु इसके साथ साथ शनि एक न्यायाधीश ग्रह है, जो आपको अपने पुराने कर्मों का फल प्रदान करते हैं, यदि आप अच्छे कर्म किये है या कर रहे  हैं तो अवश्य ही शुभ फल की प्राप्ति होगी परन्तु आप ने कुकर्म / पाप किए हैं तो अवश्य ही न्यायधीश के द्वारा दण्डित किया जाएगा इस बात में किंचित भी संदेह नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य पुत्र शनि कृष्ण वर्ण के है। शनि के लंगड़ा होने के कारण इनकी गति धीमी है। शनि का वाहन कौआ है। ज्योतिष में शनि निम्नलिखित का कारक माना जाता है।

मृत्यु, दीर्घायु, जरायु, संघर्ष, वाधाए, शत्रुता, नंपुसकता, कृष्ण वर्ण, क्रोध, विकलांगता, नौकर, सूर्यपुत्र, रोग, दुःख, कमजोर स्वास्थ्य, नौकरी  इत्यादि

शनि तुला राशि में 20 अंश में उच्च का होता है तथा मेष राशि में 20 अंश में नीच का होता है। शनि मकर एवं कुंभ राशि का स्वामी है। इनका मूल त्रिकोण राशि कुंभ है। शनि को दुख व शोक का कारक भी माना जाता है।

मकर राशि में शनि सूर्य के उत्तरा अषाढ़ा  नक्षत्र में भ्रमण करेंगे उसके बाद  चन्द्रमा  तथा मंगल के नक्षत्र में परिभ्रमण करेंगे। वही नवांश में मकर राशि से लेकर कन्या  राशि तक क्रमशः भ्रमण करेंगे।

यहां लग्न तथा चन्द्रमा की राशि को आधार मानकर, शनि का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है का  विस्तृत विवेचना किया जा रहा है। आपके जन्म कुंडली में चन्द्रमा जिस राशि में होता है उसे ही राशि या चन्द्र राशि कहा जाता है । आइये  जानते  है  कि  शनि  का  गोचर में  मकर राशि में  आने से सभी  राशियों पर  क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा ।

शनि गोचर 2022 : मेष राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से मेष राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य ही पडेगा। मेष राशि वालो के लिए शनि देव लाभ तथा कर्म दोनों भाव का स्वामी होकर कर्म स्थान में बैठे है और वहां से व्यय  भाव को देखकर अनियोजित खर्च होने का संकेत दे रहे हैं ………… . आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : वृष राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से वृष राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य ही पडेगा। वृष राशि वालो के लिए शनि देव भाग्य तथा कर्म दोनों भाव का स्वामी होकर भाग्य  स्थान में बैठे है और वहां से लाभ  तथा सहज भाव को देखकर परिश्रम रूपी कर्म से धन लाभ प्राप्त करने का का संकेत दे रहे हैं ………… आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से मिथुन राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ जरूर प्रभाव पडेगा। मिथुन राशि वालो के लिए शनि देव भाग्य तथा मृत्यु दोनों भाव का स्वामी होकर अष्टम स्थान में बैठे है और वहां से बुद्धि, कर्म तथा धन भाव को देखकर बुद्धिरुपि कर्म से धन वृद्धि की ओर संकेत दे रहे हैं ……… आगे पढ़े

शनि गोचर मकर 2022 : कर्क राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से कर्क राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ अवश्य ही प्रभाव पडेगा। कर्क राशि वालो के लिए शनि देव दाम्पत्य भाव तथा मृत्यु दोनों भाव का स्वामी होकर सप्तम स्थान में बैठे है इस कारण आपके दाम्पत्य जीवन में समस्या आ सकती है  ………… ..आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : सिंह राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से सिंह राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ अवश्य ही प्रभाव पडेगा। सिंह राशि वालो के लिए शनि देव दाम्पत्य भाव तथा रोग ऋण आदि भाव का स्वामी होकर षष्ठ  स्थान में बैठे है इस कारण आपको बीमारी को लेकर कोई न कोई समस्या आ सकती है ………… आगे पढ़े

शनि गोचर मकर 2022 : कन्या राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से कन्या राशि वाले जातको के ऊपर कुछ न कुछ अवश्य ही प्रभाव पडेगा। कन्या राशि वालो के लिए शनि देव संतान भाव तथा रोग ऋण शत्रु आदि भाव का स्वामी होकर पंचम स्थान में बैठे हैं  आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : तुला राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर 2022 में मकर राशि में होने से तुला राशि वाले जातको के लिए शनि देव संतान भाव तथा मकान वाहन आदि भाव का स्वामी होकर चतुर्थ स्थान में बैठे है इस कारण आपको प्रॉपर्टी को लेकर कोई न कोई समस्या आ सकती है ………..आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : वृश्चिक राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए शनि देव पराक्रम तथा मकान वाहन आदि भाव का स्वामी होकर तीसरे स्थान में बैठे है इस कारण आप अपने पराक्रम के बल पर अपने भाग्य का निर्माण करेंगे ……………………..आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : धनु राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से धनु राशि वाले जातको के लिए शनि पराक्रम तथा धन, वाणी इत्यादि भाव का स्वामी होकर धन स्थान में बैठे है आप आप अपने परिश्रम के बल पर धन  का लाभ प्राप्त करेंगे …………………….आगे पढ़े

शनि गोचर 2022 : मकर राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में होने से मकर राशि वाले जातको के लिए शनि देव धन  तथा लग्न भाव का स्वामी होकर लग्न में ही बैठे है इस कारण शनि गोचर के ढ़ाई वर्ष में आपको धन लाभ एवं साझे में कारोबार करने के लिए प्रेरित करेंगे ………………..आगे पढ़े 

शनि गोचर मकर 2022 : कुम्भ राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर 2022 में मकर राशि में होने से कुम्भ राशि वाले जातको के लिए शनि देव लग्न तथा व्यय भाव का स्वामी होकर व्यय स्थान में बैठे है इस कारण शनि गोचर के ढ़ाई वर्ष आपके लिए खर्च कराएगा तथा आपको मुक्ति के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करेगा ……………………..आगे पढ़े 

शनि गोचर 2022 : मीन राशि पर प्रभाव

शनि देव का गोचर मकर राशि में 2022 में होने से मीन राशि वाले जातको के लिए शनि देव व्यय तथा लाभ भाव का स्वामी होकर लाभ स्थान में बैठे है इस कारण शनि गोचर के ढ़ाई वर्ष लाभ होगा परन्तु खर्च भी उससे कम नहीं होगा बल्कि ज्यादा भी हो सकता है …………………….. आगे पढ़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *