Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य

 Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्यSecret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य । अंकशास्त्र  ( Numerology ) में मूलांक 2  का विशेष महत्त्व है। यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 को  हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और आप जीवनभर दो अंक से किसी न किसी रूप में अवश्य ही प्रभावित होते रहेंगे ।

अंकशास्त्र में मूलांक दो के लिए निर्धारित स्वामी ग्रह चंद्रमा ( Moon )  है। चंद्रमा मन का कारक है। चंद्रमा मनसो जातः। चन्द्रमा हमारे अंतर्मन में उठाने वाले सुख -दुःख की भावनाओं का संचालन करता है। यही कारण है की कुंडली में अशुभ चंद्रमा हमें मन को व्यथित और बात-बात में परेशान करता है। मानसिक बीमारियां ( Mental disorder ) तथा मन के उलझन का कारण भी तो चंद्रमा ही है। हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या ख़राब है इसका प्रथम फैसला तो मन ही करता है हां यह भी सही है कि यदि आपके कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में है आपका मन सुविचारो को जन्म देता है। परन्तु यदि चंद्रमा अशुभ स्थिति  में है तो कुविचारों, कुदृष्टि को जन्म देता है इसमें कोई संदेह नहीं है।

अतः यह स्पष्ट है की चंद्रमा की शुभता और अशुभता हमारे जीवन यात्रा को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।

Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य

मूलांक दो ( 2 ) वाले व्यक्ति का स्वभाव  | Nature of Mulank 2 Person

यदि आप दो मूलांक वाले व्यक्ति है तो आपका मन अस्थिर तथा चंचल  होता हैं। आप निरन्तर कुछ पाने के लिए कार्य करते रहते है। चाहे कोई भी विषय हो आप उसके मूल तक जाने का प्रयास करते है परन्तु सातत्य  ( Continuity ) के अभाव में बीच में छोड़ देते है।  हमेशा अपने मन रुपी बुद्धि का इस्तेमाल करना आपकी फिदरत है ऐसा जान पड़ता है।  

आप कल्पना शक्ति के धनी है।  तन से ज्यादा आपका मन काम करता है। आप मन और बुद्धि का इस्तेमाल हर समय करते है इसलिए आप बुद्धिमान की श्रेणी में गिने जाते हैं। इस मूलांक के व्यक्ति कलाप्रिय तथा कलाप्रेमी होते हैं। आप सरल, सुशील, सभ्य, सहृदय तथा मृदुभाषी होते हैं। यदि कहा जाए कि भावुकता आप की पहचान है तो गलत नहीं होगा। आप  कोमल स्वभाव ( Soft Nature)  के होते हैं।

मूलांक दो  वाले लोग सहिष्णु, कल्पनाशील, कलात्मक,प्रवृत्ति और रोमांटिक होते है। आपकी बुद्धि चातुर्य काफी अच्छी है तथा बुद्धि विवेक के कार्यों में दूसरों से आगे निकल जाते हैं।  एक लोकप्रिय व्यक्ति होते हैं तथा स्वयं की मेहनत से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर लेते हैं।

Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य

पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन | Family and Marriage Life

आपके पारिवारिक जीवन में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी जिसका मुख्य कारण होगा उचित समय पर उचित फैसला न लेना। अक्सर यह देखा गया है की मूलांक २ वाले जातक का जन्म स्थान जरूर छूट जाता  है। ऐसे लोग अपने संयुक्त परिवार से अलग हो  जाते है।

आपका दाम्पत्य जीवन में भी दिक्कत आती है। कम उम्र में बहुत कम ही शादी होते हुए देखा गया है। आप प्यार के बंधन में बंध ( Love marriage)  सकते है। शादी के तीन-साल बाद दाम्पत्य जीवन में समस्या ( Problem in Marriage life)  आती है।

आपकी विशेषता | Your Specialty

बुराई में भी अच्छाई ढूंढ लेना आपके लिए प्लस पॉइंट है।  आप की प्रवृत्ति सहज, सहृदय, सुशील और मृदुभाषी होती है।  आप के अंदर दुसरे के अंतर्मन को शीघ्र ही जान लेते है। आप में स्पष्ट बोलने की शक्ति है। सामाजिक कार्यो से आपका लगाव रहता है सेवा भावना से काम करने में आप अपने आप को गौरवान्वित महशुस करते हैं।  

आपकी शिक्षा | Your Education

आप शैक्षणिक योग्यता उत्तम होगा। दो मूलांक वाले व्यक्ति की पढाई में व्यवधान आते हुए देखा गया है कई बार पढाई बीच में ही छूट जाती है। इसका मुख्य कारण है एकाग्रता और निरन्तरता का अभाव होना। आप कमाने के चक्कर में पढाई छोड़ सकते है। इक्कीसवाँ साल पढाई के लिए महत्त्वपूर्ण होगा। साहित्य संगीत की पढाई में आपकी अधिक रूचि होनी चाहिए। यदि आप पेंटिंग का कार्य करते है तो सफलता प्राप्त कर सकते है 

कार्यक्षेत्र | Profession

आप नौकरी और व्यापार ( Service and business ) दोनों तरह के काम कर सकते है। आप को वैसे कार्य में विशेष सफलता मिलेगी जिसमे कूटनीति का प्रयोग होता हो अर्थात आप एक अच्छे सलाहकार हो सकते है। मूलांक  2 ( Mulank 2 ) वाले लोग निम्नलिखित कार्य करे तो अपार सफलता मिलती है यथा  — कवि, अभिनेता, अध्यापक, लेखक, रिपोर्टर पब्लिशर इत्यादि। आप एक अच्छे एजेंट की भूमिका निभा सकते है।   

स्वास्थ्य | Health

मूलांक २ वाले जातक कफ प्रकृति के होते है। आप को अपने पेट का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। गैस्ट्रिक, ब्लड प्रेशर तथा हृदयाघात ( Heart Attack ) की बिमारी हो सकती है। बाए आँख में परेशानी आ सकती है। जीवन काल में कोई न कोई ऑपरेशन की स्थिति बनेगी और ऑपरेशन कराना भी पड़ेगा। 40 वर्ष के बाद निरन्तर  जांच (chek up) कराते रहना चाहिए।

आपकी  कमजोरी | Your Weakness 

  • कार्य में एकाग्रता और निरन्तरता का अभाव होने से आप बीच में ही कार्य छोड़ने देते है।
  • आपमें आत्मविश्वास कि कमी होती है
  • कार्य के प्रति उतावलापन बहुत होता है परन्तु निरन्तरता नहीं  ।
  • आप अत्यधिक भावुक एवम संवेदनशील होते हैं। यही कारण है की अन्य के दु:ख दर्द से बहुत जल्द परेशान हो जाते है
  • आप बहुत जल्द निराश हो जाते है।
  • आप स्वभाव से शंकालु  हैं।

Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य

आपके लिए सलाह | Best Advice for you

  1. आपको चंद्रमा तथा शिव की उपासना ( Rudrabhishek )  करनी चाहिए। शिव चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि तथा मान संम्मान व यश की प्राप्ति होगी।  
  2. आपके लिए शुभ दिशा वायव्य तथा पश्चिम है।
  3. आपके लिए शुभ धातु (Metal) है चांदी  | silver.
  4. आपके लिए 1, 9 मूलांक वाले जातक सच्चे मित्र होंगे।
  5. आपके लिए शुभ रंग सफेद , पीला, तथा  हरा हैं। यदि आप अपने ऑफिस तथा शयनकक्ष के पर्दे, बेडशीट एवं दीवारों के रंग का प्रयोग निर्दिष्ट शुभ रंग  में करे तो भाग्य आपका साथ देगा।
  6. किसी कार्य को हल्के में लेना सबसे बड़ी कमजोरी है।
  7. आप हमेशा अपने माता का आशीर्वाद लेकर ही कोई कार्य प्रारम्भ करे तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
  8. गो ग्रास और गो सेवा करना आपके स्वास्थ्य परिवार तथा कार्यक्षेत्र के लिए वरदान है।
  9. आपमें आत्मविश्वास कि कमी होती है अपने आत्मविशवास को बढ़ाये। 
  10. कार्य में एकाग्रता और निरन्तरता का अभाव होने से आप बीच में ही कार्य छोड़ने देते है। अतः नियमित ध्यान योग करके एकाग्रता बढ़ाये। 
  11. कोई कार्य प्रारम्भ करने से पहले पूरा करने के लिए समय का निर्धारण कर ले।
  12. आप अत्यधिक भावुक एवम संवेदनशील होते हैं। यही कारण है की अन्य के दु:ख दर्द से बहुत जल्द परेशान हो जाते है यह उचित नहीं है।
  13. आप बहुत जल्द निराश हो जाते है।
  14. आप अपनी शक करने की आदत छोड़ दे तो बहुत अच्छा रहेगा। 

Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य

शुभ वर्ष, महीना, दिन तथा दिनांक | Good Year, Month, Day and Date 

शुभ वर्ष          –    2016, 2018, इत्यादि।

शुभ महीना    –   फरवरी, जनवरी, सितंबर, नवम्बर          

शुभ दिन        –   सोमवार, रविवार         

शुभ दिनांक   –  2 11 20  तथा 29 तिथियां


अन्य मूलांक जानने के लिए 123456789 पर क्लिक करें

   Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य Secret of Mulank Bhagyank 1 | मूलांक भाग्यांक 1 का रहस्य m3-min m4-min m5-min m6-min m7-min m8-min m99-min


 

4 thoughts on “Secret of Mulank Bhagyank 2 | मूलांक भाग्यांक 2 का रहस्य”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *