राशिफल 2015

 

राशिफल 2015  का फलकथन चन्द्र राशि के आधार पर किया गया अतः चन्द्रमा आपके  जिस राशि में होगा या आपके नाम के अनुसार जो राशि होगा उसी को आधार मानकर अपना भविष्य फल देखेंगे। यह राशिफल अवश्य ही आपको नए साल की योजनाओ को बनाने में तथा उसका क्रियान्वयन करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल में गूढ़ार्थ छिपा हुआ है अतः इसे हल्के में लेना उचित नहीं होगा।

मेष राशिफल 2015

राशिफल वर्ष 2015 के अनुसार इस वर्ष आपका  भाग्येश गुरु केंद्र और त्रिकोण क्रमशः चतुर्थ   तथा पंचम भाव में रहेगा अतः इस भाव सम्बन्धी उत्तम फल अवशय ही मिलेगा। अत: पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा साथ ही यदि घर या गाड़ी ख़रीदने की मनोकामना रखते है तो  सफलता ज़रूर ही  मिलेगी। चतुर्थ स्थान से गुरु की सप्तम दृष्टि तथा अष्टम स्थान से शनि की तृतीय दृष्टि दशम स्थान में पड़ने के कारण  आप को नई नौकरी, नया व्यवसाय, नौकरी में पदोनत्ति या नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिलेगा अतः आपको  इसका लाभ उठाना चाहिए। विदेश यात्रा में भी सफलता मिल सकती है। वर्ष के उत्तरार्ध में प्रेम प्रसंग एवं संतान पक्ष से लाभान्वित होंगे। व्यापारीगण को अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अधिक धन ख़र्च करना पड़ सकता है। अतः सलाह दी जाती है की कोई नया या पुराना काम सुनियोजित  और बेहतर योजना बनाकर ही करे आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। वर्ष 2015 में धन लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं। शनि दशमेश तथा एकादशेश होकर अष्टम स्थान में रहेगा अतः अवश्य ही कार्य एवं लाभ में उतार-चढाव होगा। राहु का छठे भाव में होना साथ ही सप्तम दृष्टि से व्यय तथा नवम दृष्टि से परिवार  भाव को देखने के कारण घर-परिवार और स्वास्थ्य को लेकर निश्चित ही समस्या आएगी अतः दूरदृष्टि दिखाना उत्तम होगा। बारहवें भाव में केतु के होने से अधिक व्यय, एवं विदेश या घर से अलग रहने का योग बन रहा है। आप स्वयं निर्णय लेने में समर्थ होंगे परन्तु दुसरो का सलाह लेना भी आपके लिये फायदे का सौदा होगा अतः सलाह लेने में आलस्य न करे। बिद्यार्थियो के लिए यह वर्ष उत्तम है मेहनत का फल अवश्य ही सुखदायी होगा।

वृष राशिफल 2015

वृष राशि वर्ष  2015 में बृहस्पति तथा शनि की दृषि भाग्य स्थान में पड़ने के कारण आपकी भाग्य की वृद्धि होगी आप स्वयं अपने भाग्य का निर्माता बनकर मान-सम्मान और ख्याति को प्राप्त करेंगे। इस राशि वालो को शादी के  सुख का प्रबल योग है अतः इस  अवसर को यूँ ही नहीं जाने दे। सप्तम  भाव में शनि के होने से वैवाहिक सुख में परेशानी आ सकता है अतः अपने विवेक का अवश्य परिचय दे अन्यथा आपसी विवादों का वर्ष बन सकता है यदि आप साझे में कोई कार्य कर रहे है तो सतर्क रहे रिस्तो में खटाश हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा।  पंचम भाव में राहु की उपस्थिति संकेत कर रही है कि प्रेम -प्रसंग में सच्चाई और वफादारी की ही जीत होगी। कुछ घरेलू उपकरण जैसे कि  वॉशिंग मशीन, फ़्रीज,  मोबाईल कंप्यूटर  आदि पर कुछ ख़र्चे करने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों केलिए  अपने को साबित करने का उत्तम वर्ष है मेहनत करें सफलता कदम चूमेगी।

मिथुन राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार  इस वर्ष आपको यश और धन दोनो मिलने के योग बन रहे हैं। अपने बुद्धि कौशल से नौकरी या व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी उत्तम  रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसमें भी आपको कमी होती नज़र आएगी। लेकिन प्रेम-प्रसंगों के लिए भी लगभग पूरा वर्ष ही अच्छा रहेगा। यदि आप नौकरी-पेशा हैं और कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो बेहतरी के सुंदर योग बन रहे हैं। हाँ, व्यवसायियों को कुछ एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन याद रखें कि मेहनत का फल मीठा होता है, अत: मेहनत से बिल्कुल न घबराएँ। भविष्यफल 2015 के अनुसार विद्यार्थियों को भी शुभ परिणाम मिलते रहेंगे।

कर्क राशिफल 2015

कर्क राशि में उच्च का गुरु विद्यमान होने से वर्ष का पूर्वार्ध अच्छा रहेगा।  इस वर्ष  गुरु की कृपा से संतान की इच्छा रखने वालो के लिए संतान सुख मिलेगा।  यदि शादी की उम्र हो गई तो विवाह का योग उत्तम है अतः यह वर्ष हाथ से निकलने न दे। गुरु तथा शनि दोनों का  पंचम भाव पर दृष्टि होने से प्रेम प्रसंग में मिठास और खटाश दोनों का अनुभव मिलेगा। इस मामले में हठधर्मिता से बचे। स्वास्थय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा परन्तु निवेश सोच समझकर ही करे। व्यापर तथा नौकरी पेशा वालों के लिए यह वर्ष मिला-जुला  रहेगा। नौकरी में पदोन्नति का  योग है। विद्यार्थी अपने अनुसन्धानपरक बुद्धि- कौशल का इस्तेमाल करे अवश्य लाभ मिलेगा। नकलची छात्र पकड़े जायेंगे अतः नक़ल से बचें।

सिंह राशिफल 2015

यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला है। व्यय भाव में गुरु के होने से शुभ कार्यो में व्यय होगा। संतान को विदेश या घर से दूर पढने का अवसर मिलेगा। घर, ज़मीन-जायदाद तथा गाड़ी का लाभ  मिल सकता है। सम्पत्ति विवाद का भी योग बन रहा है। स्वास्थय  में उतार-चढ़ाव बना रहेगा अतः स्वास्थय पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरुरत है। साल के उत्तरार्ध में वृहस्पति का संचार सिंह राशि में होने पर शादी एवं संतान योग का शुभ मुहूर्त बनेगा। वहीं साझेदारी में व्यवसाय करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यो से सुखद अनुभूति लेना चाहिए। परीक्षा में छात्रों को सफलता तथा नयी संस्थान में प्रवेश मिल सकता है।

कन्या राशिफल 2015

वर्ष 2015 के राशिफल के अनुसार गुरु के लाभ स्थान में होने से वर्ष का पूर्वार्ध लघु यात्रा , संतान, प्रेम -प्रसंग तथा शादी का शुभ योग बनेगा।साल के पहले भाग में बृहस्पति की लाभ भाव में उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।  वही लग्न में राहु के होने के  कारण मानसिक रूप से परेशानी का भी सामना करना पड़ेगा। बनते काम बिगड़ भी सकते है। आर्थिक दृष्टि साल का पहला भाग शुभ है, लेकिन साल के दूसरे भाग में हर मामले में सावधानी ज़रूरी होगी। स्वास्थ्य का ख़्याल रखना बहुत ज़रूरी होगा।  साल का उत्तरार्ध में अधिक व्यय करना पड़ सकता है।  प्रत्येक कार्य में संयम और समझदारी का परिचय देना ही उचित होगा।

तुला राशिफल 2015

2015 के राशिफल के अनुसार यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा।शनि के  प्रभाव के कारण  पारिवारिक जीवन में किंचित छोटी-मोटी विसंगतियाँ सम्भव हैं। परन्तु कमोबेश  पारिवारिक शांति बनी रहेगी। भविष्यफल 2015 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। यदि घर या गाड़ी ख़रीदने के लिए सोच रहे है उत्तम योग है। साल का उत्तरार्ध भाग आपके जीवन में  प्रेम-प्रसंग का  पुष्प  खिलने का  संकेत दे  रहा है। लाभ एवं पदोन्नति की भी प्रबल  सम्भावना है। लेकिन भविष्यफल 2015 के अनुसार दूसरे भाव में स्थित शनि के कारण ख़र्चे भी ज़बरदस्त होंगे। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशिफल 2015

वृश्चिक राशि वालो के लिए यह  वर्ष मनोनुकूल  परिणाम देने वाला है अतः आप  अपनी कल्पित  योजनाओ को कार्यरूप देने के लिए कमर कस लीजिये। हाँ लग्न में  शनि की स्थिति होने से बीच-बीच में अवश्य ही परेशानी आएगी। फिर भी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।व्यापार एवं नौकरी के अवसर भी अनुकूल होंगे। आर्थिक मामलों में भी बेहतरी आने के योग हैं। राशिफल 2015 के अनुसार प्रेम-प्रसंगों के लिए वर्ष अनुकूल है, लेकिन प्रथम भाव के शनि के कारण वैवाहिक जीवन में कुछ व्यवधान रह सकता है। शनि का लग्न में होने से कुछ स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियाँ भी आ  सकती है। 2015 राशिफल के दृष्टिकोण से कार्यक्षेत्र के लिए भी समय अच्छा है। छात्रों  का मेहनत अवश्य ही रंग लाएगी।

धनु राशिफल 2015

धनु राशि वालो के लिए यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से कड़वा अनुभव  दे सकता है विशेषतः साल के प्रथम भाग में अतः इसका विशेष ध्यान रखे। जमा किया पूंजी का व्यय हो सकता है। आर्थिक कमजोरी के कारण घर के सदस्यों का व्यवहार परिवर्तन हो सकता है  इससे आप बिचलित न हो साल के उत्तरार्ध में  धीरे धीरे सब ठीक हो जायेगा। नकारात्मक विचारो से दूर रहे अन्यथा डिप्रेशन के शिकार हो सकते है। स्वस्थ मन में स्वस्थ शरीर का वास होता है। स्वास्थ पर ध्यान दे आलस्य ना करे। प्रेम संबंधों में भी  कटुता आ सकती है परन्तु शनैः शनैः खुशियो के पुष्प खिलने लगेंगे।  छात्र सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करे सफलता कदम चूमेंगी।

मकर राशिफल 2015

राशिफल 2015 के अनुसार वर्ष का पूर्वार्ध आपके लिए अच्छा  रहेगा। अपने प्रबंध कौशल से आप अपने सुनियोजित योजनाओ को मूर्त रूप देने में सक्षम होंगे। गृहस्थ जीवन बहार बना रहेगा। काम धंधे में अनुकूलता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति भी संतोषप्रद रहने वाली है। भविष्यफल 2015 के अनुसार यदि उम्र विवाह की हो चली है तो साल का पहला भाग इस मामले में मददगार सिद्ध हो सकता है। विद्यार्थी भी अपनी सफलता पर खुश होंगें लेकिन  वर्ष के दूसरे भाग में जीवन की डगर कुछ कठिन हो सकती है। 2015 राशिफल के दृष्टि से उस समय बृहस्पति अष्टम भाव में होगा, फलस्वरूप आर्थिक कठिनाइयों के कारण चीज़ें कुछ दूर होती नज़र आएंगी। अत: हर मामले में सावधानी से काम लेना होगा, साथ ही निवेशादि सावधानी पूर्वक करना उचित रहेगा।

कुम्भ राशिफल 2015

यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करने वाला है। शनि दशम स्थान में बैठकर चतुर्थ भाव को देख रहा है अतः वर्ष के पूर्वार्ध  में अपनी कटु वाणी के कारण परिजनों से कुछ मतभेद हो  सकता है,  अत: जहाँ तक सम्भव हो मृदुभाषी बनने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा ज्यादा मसाला खाने से बचे पित्त तथा लिवर की समस्या हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कुछ मामलों में उलझाव रह सकता है। साल के उत्तरार्ध  में प्रेम-संबंधों में सुधार होगा।  वैवाहिक जीवन में ख़ुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी होगी। आमदनी और विद्या में भी सुधार आएगा।

मीन राशिफल 2015

वर्ष  की शुरुआत काफ़ी बेहतर ढंग से होने वाली है।  घर-परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।  कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके मन को ठेस पंहुचा सकता है।साथ ही लग्न में  केतु की उपस्थिति स्वास्थय सम्बन्धी परेशानी का संकेत दे रहा है। ऐसे में खान-पान पर संयम रखना ज़रूरी होगा। वाहन आदि सावधानी से चलाएँ दुर्घटना संभावित है।प्रेम संबध के लिए अनुकूल समय है। परन्तु सप्तम में राहु की उपस्थिति दाम्पत्य जीवन मे व्यवधान उतपन्न करता है  अत: इस वर्ष प्यार और प्यार में विश्वास को  बनाये रखे। नौकरी का योग है लेकिन मेहनत और ज़िम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। लाभ के बढ़ने के भी योग हैं। शिक्षा के लिए समय अनुकूल रहेगा, इस साल के उत्तरार्ध में समस्याएँ सामने आ सकती हैं उसका धैर्य पूर्वक सामना करना ही श्रेष्ठकर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *