Teej Festival Date 2022 | तीज व्रत तिथि, महत्त्व

Teej Festival Date 2022 | तीज व्रत तिथि, महत्त्वTeej Festival Date 2022 | तीज व्रत तिथि, महत्त्व . तीज का अर्थ होता है ‘तृतीया’। तीज व्रत सम्पूर्ण भारत में बहुत ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक से मनाया जाता है, सावन और भादो के महीने में आने वाली यह व्रत मुख्य रूप से उत्तरी भारत, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में मनाया जाता है । यह व्रत ( Festival)  विवाहित सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष महत्व का होता है। ऐसी पौराणिक मान्यता  है तीज का व्रत रखने से सुहागिन स्त्री का सौभाग्य बना रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है साथ ही  परिवार के सदस्यों के मध्य सामंजस्य बना रहता है।

तीज व्रत का महत्व | Importance of Teej Festival 

तीज व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां ( Married Women) अपने पति ( Husband) की दीर्घायु के लिए उपवास रखती है। तीज व्रत  में महादेव शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है।  सुहागिन अपने पति के सुख-समृद्धि-यश और लम्बी जीवन के लिए उपवास रखती हैं।  कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर पाने के लिए तीज का व्रत रखती हैं हालांकि इनकी संख्या कम है।

यह व्रत वस्तुतः “सत्यम शिवम् सुंदरम” के प्रति आस्था और प्रेम का पर्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस  दिन महादेव शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन इसी दिन हुआ था। जिस प्रकार से शिव पार्वती इस लोक में सुखी दाम्पत्य जीवन का प्रतीक है इसी कारण तीज व्रत से सुहागिनों द्वारा शिव-पार्वती जैसे सुखी पारिवारिक जीवन जीने की कामना का व्रत है।

2022 में होने वाला तीज व्रत | Date of Teej Festival in 2021

तीज व्रत  श्रावण और भादो के महीने में मनाया जाता है। जिसमे तीन तीज मनाई जाती है। कहा जाता है की सभी तीजों में उपवास ( Fast)  रखने से सुहागिन स्त्रियों का सौभाग्य हमेशा बना रहता है तथा घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

हरियाली तीज  2022 31 जुलाई रविवार
कजरी तीज  2022 14 अगस्त रविवार
हरितालिका तीज 2022 30 अगस्त मंगलवार

 

1 thought on “Teej Festival Date 2022 | तीज व्रत तिथि, महत्त्व”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *